न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, मैच के बाद नहीं हुए पारंपरिक हैंडशेक

इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 8:40:35

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, मैच के बाद नहीं हुए पारंपरिक हैंडशेक

यूएई की सरज़मीं पर एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जो खेल से ज्यादा भावनात्मक और राजनीतिक संदर्भों में चर्चित रहा। इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों के सामने उनकी पूरी टीम सिर्फ 127 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने यह लक्ष्य महज़ 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

गेंदबाज़ों की कसी हुई रणनीति से टूटी पाकिस्तान की कमर

भारतीय टीम ने गेंदबाज़ी में जबरदस्त अनुशासन दिखाया। शुरुआत से ही जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तानी ओपनरों को परेशान किया, वहीं अक्षर पटेल ने बीच के ओवरों में रन रोकने के साथ दो अहम विकेट झटके। लेकिन असली हीरो साबित हुए कुलदीप यादव, जिन्होंने अपनी फिरकी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को उलझा दिया। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 3 विकेट निकाले और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी एक बार भी सहज नहीं दिखी और लगातार विकेट गिरते रहे। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने निचले क्रम में आकर 31 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।

कप्तान सूर्यकुमार और युवाओं ने दिलाई आसान जीत

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक बार भी दबाव महसूस नहीं किया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और सिर्फ 13 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया और नाबाद 47 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। बीच के ओवरों में तिलक वर्मा ने भी 31 रनों की सधी हुई पारी खेली और साझेदारी को मजबूत बनाए रखा। पाकिस्तान की गेंदबाज़ी इस मैच में पूरी तरह फीकी रही। सिर्फ साईम अय्यूब, जो कि एक पार्ट टाइम स्पिनर हैं, उन्हें ही सफलता मिली और उन्होंने भारत के तीनों विकेट लिए। पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज़ एक भी विकेट नहीं निकाल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ