न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले टीम इंडिया को मिली टेंशन, विराट कोहली को लगी चोट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाएगा। प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली को घुटने में चोट लगी, लेकिन टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ ने पुष्टि की है कि वह फाइनल के लिए पूरी तरह फिट हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 5:32:42

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले टीम इंडिया को मिली टेंशन, विराट कोहली को लगी चोट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च, रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस खिताबी जंग के लिए जोरदार तैयारियों में जुटी हुई हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जो टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से ठीक पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली को चोट लग गई। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें यह चोट घुटने पर लगी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अभ्यास छोड़ दिया। भारतीय मेडिकल टीम ने तुरंत उनकी जांच शुरू कर दी है।

प्रैक्टिस के दौरान घुटने पर गेंद लगने से चोट

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में आईसीसी एकेडमी में अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे थे, तभी एक तेज गेंद उनके घुटने पर जाकर लगी। चोट लगते ही कोहली ने बल्लेबाजी रोक दी, और भारतीय टीम के फिजियो उनकी देखभाल में जुट गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रैक्टिस नहीं की, लेकिन वे मैदान पर मौजूद रहे और बाकी खिलाड़ियों का अभ्यास देखते रहे।

विराट कोहली की फिटनेस हाल के दिनों में टीम इंडिया के लिए एक चिंता का विषय रही है। इससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में घुटने की चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे। ऐसे में हाल ही में प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट भारतीय टीम और फैंस को जरूर परेशान कर सकती थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ ने पुष्टि की है कि विराट कोहली पूरी तरह फिट हैं और फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज

विराट कोहली का फाइनल में खेलना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है, खासकर अगर टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतनी है। इस टूर्नामेंट में कोहली का बल्ला जमकर चला है और उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। वहीं, सेमीफाइनल में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली और भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब तक इस टूर्नामेंट में कोहली ने 4 पारियों में 217 रन बनाए हैं, जिससे उनकी अहमियत साफ झलकती है।

फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली फाइनल में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखेंगे और भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत