न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND Vs Eng: दो भारतीयों को मिला डेब्यू का मौका, विराट कोहली हुए बाहर

उन्होंने बताया कि आज दो खिलाड़ी अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को ये मौका मिला है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 3:37:16

IND Vs Eng: दो भारतीयों को मिला डेब्यू का मौका, विराट कोहली हुए बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज से आगाज हो गया है। पहले ही मैच में दो खिलाड़ियों को भारत के लिए डेब्यू का मौका मिला है। ये वो खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट और टी20 में पहले ही अपना लोहा मनवा चुके हैं, लेकिन अभी तक वनडे में मौका नहीं मिला था। हालांकि अचानक टीम में शामिल किए वरुण चक्रवर्ती को अभी भी अपने वनडे डेब्यू का इंतजार करना होगा, लेकिन यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा की किस्मत खुल गई है।

भारतीय टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जब वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ तो उससे करीब दस मिनट पहले ही भारत के दो खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी आई। बीच मैदान पर यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को वनडे डेब्यू की कैप दी गई। पूरी टीम ने इस मौके पर ताली बजाकर इन दोनों प्लेयर्स का स्वागत किया। हालांकि इस बात की संभावना काफी कम थी कि यशस्वी जायसवाल को आज वनडे डेब्यू मिल जाएगा, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की ये आखिरी वनडे सीरीज है, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम है।

मैच से पहले जब टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर आए तो यहां बाजी मारी जॉस बटलर ने। उन्होंने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यानी अब जो भी लक्ष्य इंग्लैंड की टीम रखेगी, उसका पीछा टीम इंडिया करेगी, इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी है।

उन्होंने बताया कि आज दो खिलाड़ी अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को ये मौका मिला है। विराट कोहली को इस मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। रोहित ने बताया कि कोहली के घुटने में दर्द है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। वे आज का मैच नहीं खेल पा रहे हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जॉस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत