न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने टीम में किए कई बदलाव, आलोचनाओं का हुए शिकार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले आखिरी मैच खेल रही टीम इंडिया ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव कर दिए। भारत की पहले बल्लेबाजी आई है, ऋषभ पंत सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 2:13:48

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने टीम में किए कई बदलाव, आलोचनाओं का हुए शिकार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले आखिरी मैच खेल रही टीम इंडिया ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव कर दिए। भारत की पहले बल्लेबाजी आई है, ऋषभ पंत सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। टीम में इतने बदलाव करने और ऋषभ पंत को पूरी सीरीज के दौरान बाहर बैठाने को लेकर रोहित शर्मा को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि पहलें बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा सिर्फ एक रन बनाकर मैदान से वापस आ गए हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पहले लगातार दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी कोशिश अंग्रेजों का सूपड़ा साफ करने पर होगी। इस बीच जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर टॉस के लिए आए तो टीम में कई बदलाव नजर आए। टॉस की बाजी बटलर ने मारी। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, यानी इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी, वहीं टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। आज का मैच वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। रोहित शर्मा ने बताया कि वे भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। अगर वे टॉस जीतते तो भी बल्लेबाजी ही करते। रोहित ने कहा कि वे पिछले दो मैच से पहले गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन अब बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका ये आखिरी मुकाबला है। दरअसल वरुण चक्रवर्ती के पिंडली में दर्द है, इसलिए वे आज का मैच मिस कर रहे हैं। जेमी ओवरटन की जगह इंग्लैंड ने टॉम बैंटन को मौका दिया है।

ऋषभ पंत को नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका

इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन समझ से परे है। क्योंकि ये चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी मुकाबला है और इस मैच में वही टीम उतरी जानी चाहिए थी, जो 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। लेकिन इस प्लेइंग इलेवन को देखकर ऐसा नहीं लगता कि ये टीम ही बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसमें बहुत सारे बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। ऋषभ पंत को अभी तक तीन मैचों की सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने के लिए नहीं मिला है। देखना होगा कि टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए कैसा प्रदर्शन करती है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत