न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिल ने कप्तान बनते ही कोहली-रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- विदेशी जीत का खाका उन्होंने ही दिया

शुभमन गिल ने कप्तान बनते ही यह साफ कर दिया है कि वह कोहली और रोहित की विरासत को आगे ले जाने को तैयार हैं। अब देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ इस नई कप्तानी का आगाज कितना सफल होता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 11:56:06

गिल ने कप्तान बनते ही कोहली-रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान,  बोले- विदेशी जीत का खाका उन्होंने ही दिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। गिल का कहना है कि भले ही दोनों की कप्तानी की शैली अलग थी, लेकिन दोनों ने भारतीय टीम को विदेशी ज़मीं पर टेस्ट जीतने की सोच और रणनीति (ब्लूप्रिंट) दी है।

गिल को बीसीसीआई ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया। अब उनका पहला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ है, जिसमें न विराट कोहली होंगे और न ही रोहित शर्मा।

क्या बोले शुभमन गिल?

गिल ने बीसीसीआई के वीडियो में कहा, "रोहित भाई, विराट भाई और अश्विन भाई ने हमें वो ब्लूप्रिंट दिया है कि विदेश में कैसे खेलना है और टेस्ट मैच व सीरीज़ कैसे जीतनी है। उस सोच को लागू करना अलग बात है, लेकिन अब हमारे पास वह रोडमैप है।"

कप्तानी पर बोले गिल

गिल ने कहा कि टेस्ट कप्तान बनना उनके लिए सम्मान और बड़ी ज़िम्मेदारी है। "ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। जब मैं छोटा था, तो विराट भाई और रोहित भाई जैसे दिग्गजों को देखकर प्रेरित होता था। आज उनके साथ खेलना और फिर टीम की कप्तानी करना मेरे लिए सौभाग्य है।"

कोहली-रोहित की कप्तानी शैली पर राय

गिल ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों की कप्तानी पर बात करते हुए कहा, "विराट भाई काफी आक्रामक कप्तान थे, उनकी लीडरशिप में जुनून और भूख साफ दिखती थी। वहीं रोहित भाई शांत दिखते हैं, लेकिन मैदान पर उनकी रणनीति और फैसले काफी अटैकिंग होते हैं।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि, "स्टाइल चाहे जैसी हो, दोनों का मकसद हमेशा जीत था और वह बात मुझे बहुत प्रेरित करती है।"

इंग्लैंड दौरे को लेकर क्या बोले?

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ को "चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक" बताया और कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत