न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, अब न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला। संजू सैमसन ने 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली, वहीं बुमराह और भारतीय गेंदबाजों ने मुंबई में दबदबा बनाया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Mar 2026 11:07:52

IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 253 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन के 89 रनों ने टीम को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी और उसे 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब 8 मार्च को फाइनल में भारत का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।

इंग्लैंड की शुरुआत रही कमजोर, पहले 6 ओवर में गिरे तीन विकेट

सेमीफाइनल में टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक भी 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पवेलियन लौट गए। पांचवें ओवर की पहली गेंद तक इंग्लैंड ने 38 रन पर अपने दो अहम विकेट गंवा दिए थे। जैकब बेथेल ने जोस बटलर का साथ संभाला, लेकिन बटलर 17 गेंदों में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हुए। पहले 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/3 था।

बेथेल और विल जैक्स ने बनाई रोमांचक साझेदारी

पावरप्ले खत्म होते ही जैकब बेथेल ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार बड़े शॉट खेले। इसी दौरान इंग्लैंड का चौथा विकेट 95 रन पर टॉस बैंटन के रूप में गिरा, जिन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स ने बेथेल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन की शानदार साझेदारी की, जिससे मुकाबला रोमांचक बन गया। विल जैक्स 20 गेंदों में 35 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए।

बुमराह और भारतीय गेंदबाजों का कमाल

बेथेल के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने रन बनाने की गति धीमी नहीं होने दी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अपने 2 ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोक दिया। सैम करन 18 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की पारी खेली, लेकिन आखिरी ओवर में दो रन लेने की कोशिश में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड 20 ओवर में 246/7 रन बनाकर आउट हुआ और टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों में बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया। हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संजू सैमसन ने बल्लेबाजी में दिखाई कमाल की फॉर्म

इंग्लैंड के खिलाफ इस सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे चमकते हुए नजर आए संजू सैमसन, जिन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 43, ईशान किशन ने 39 और हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाए। इन योगदानों की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत