न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: जो हुआ अच्छा हुआ, कल भी अच्छा ही होगा, परिस्थितियों के अनुरूप खेलने को तैयार हैं कप्तान

रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में टीम के अटैकिंग अप्रोच पर भी बात की। उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप से पहले वो अलग तरह से खेलना चाहते थे। मुझे नहीं पता था कि क्या होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 7:06:57

World Cup 2023: जो हुआ अच्छा हुआ, कल भी अच्छा ही होगा, परिस्थितियों के अनुरूप खेलने को तैयार हैं कप्तान

अहमदाबाद। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले एक दिवसीय विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विश्व की तैयारियों से लेकर खिलाड़ियों की मानसिक अवस्था और स्वयं के खेल को लेकर बातचीत की। उन्होंने पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आस्ट्रेलिया ने पिछले आठ मैच लगातार जीते हैं। मैच को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक जो हुआ अच्छा हुआ और कल जो होगा वो भी अच्छा होगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस विश्व कप की 2 साल पहले से तैयारी हो रही है।

आस्ट्रेलिया के लेकर उन्होंने कहा कि उनके प्रभावी होने से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने 8 मैच जीते हैं। यह मुकाबला अच्छा होगा और दोनों टीमें इस मुकाबले को खेलने के काबिल हैं। यह मेरा सबसे बड़ा मूमेंट है। मैं 50 ओवर का विश्व कप देखते हुए ही बड़ा हुआ हूँ।

हमें इस बात पर ध्यान देना है कि ज़रूरी क्या है। बहुत फोकस और टाइम इस बात को दिया गया है कि हमें उसी पर डटे रहना है। हमने पहले मैच से एक चीज को बरकरार रखा है और वो है शांति। एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते आपको दवाब झेलना पड़ता है और ये स्थिर है। एक एलीट खिलाड़ी के रूप में आपको आलोचनाओं, दवाब और प्रशंसाओं को झेलना पड़ता है।

प्लेइंग इलेवन

पत्रकारों द्वारा 11 खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा सभी 15 खिलाड़ियों के पास खेलने का मौका है। हम आज और कल पिच और परिस्थितियों का जायजा लेंगे। 12-13 लोग तैयार हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन सेट नहीं है और मैं चाहता हूं कि सभी 15 खिलाड़ी मैच के लिए तैयार रहें।

स्लो होगी पिच

भारतीय कप्तान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर कहा कि भारत-पाक मुकाबले में घास नहीं थी, लेकिन इस बार हल्की घास है। मैंने आज पिच नहीं देखी, लेकिन ये स्लो होगी। हम कल पिच देखेंगे और फिर परिस्थितियों तक पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को इस बारे में पता है। परिस्थितियां बदली हैं, तापमान कम हुआ है।

टॉस बनेगा बॉस?

हिटमैन ने कहा कि टॉस फैक्टर नहीं होगा यानी टॉस अहम नहीं होगा। हम अच्छी तरह से परिस्थितियों को जानेंगे और अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।

प्लान पर रहना है

रोहित शर्मा ने बताया कि आज वैकल्पिक अभ्यास सत्र है। मैच की ओर बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। हम जानते हैं कि बाहर का माहौल, उम्मीदें, दवाब और आलोचनाएं कैसी हैं। हमें अपने प्लान पर रहना है।

परिस्थितियों के हिसाब से खेलने को तैयार हैं भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में टीम के अटैकिंग अप्रोच पर भी बात की। उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप से पहले वो अलग तरह से खेलना चाहते थे। मुझे नहीं पता था कि क्या होगा। हालांकि, मेरा प्लान था। ये सही हुआ तो भी और अगर गलत होता तो भी। इंग्लैंड के खिलाफ आपने देखा होगा। मैंने अपने खेल में बदलाव किया। अनुभवी खिलाड़ी ऐसे ही करते हैं। मैं हर स्टेज के लिए तैयार हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत