न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC टेस्ट रैंकिंग: जो रूट की बादशाहत खतरे में, हैरी ब्रूक और यशस्वी जायसवाल में कांटे की टक्कर

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी अब खतरे में नजर आ रही है। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद जारी हुई नई रैंकिंग में रूट के 888 रेटिंग अंक हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 2:45:45

ICC टेस्ट रैंकिंग: जो रूट की बादशाहत खतरे में, हैरी ब्रूक और यशस्वी जायसवाल में कांटे की टक्कर

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी अब खतरे में नजर आ रही है। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद जारी हुई नई रैंकिंग में रूट के 888 रेटिंग अंक हैं, लेकिन उनके ठीक पीछे हैं उनके ही हमवतन हैरी ब्रूक, जिनके अब 873 अंक हो गए हैं। दोनों के बीच अब महज 15 अंकों का फासला है और अगले मुकाबले में यह बढ़त खत्म हो सकती है।

जहां रूट नॉटिंघम टेस्ट में केवल 34 रन बना पाए, वहीं ब्रूक ने 58 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला।

टॉप-5 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग

—जो रूट (इंग्लैंड) – 888 अंक

—हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 873 अंक

—केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 867 अंक

—यशस्वी जायसवाल (भारत) – 847 अंक

—स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 823 अंक

यशस्वी जायसवाल की जोरदार टक्कर

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर खुद को टॉप-5 में शामिल कर लिया है। वह अब 847 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं और अगर आगामी सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो नंबर-1 की रेस में शामिल हो सकते हैं।

भारत की टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके बाद दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में भी आमने-सामने होंगी। इस टेस्ट सीरीज के दौरान रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और जायसवाल के पास नंबर-1 बनने का मौका भी होगा।

इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों की बड़ी छलांग

—बेन डकेट, जिन्होंने शतक जड़ा, दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर आ गए हैं।

—ओली पोप छह स्थान ऊपर चढ़कर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

—जैक क्रॉली भी आठ पायदान ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर आ गए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर भी असर

यह टेस्ट सीरीज सिर्फ रैंकिंग के लिहाज से नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र की शुरुआत के लिहाज से भी अहम है। इस बार फाइनल 11 जून को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?