Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC Test Ranking : नं.2 पोजिशन पर पहुंचे अंग्रेज कप्तान जो रूट, भारतीय कप्तान विराट कोहली…

आईसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रैंकिंग की घोषणा की है। इंग्लैंड की टीम भले ही यह मैच 151 रन से हार गई, लेकिन उसके कप्तान जो रूट ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 8:52:39

ICC Test Ranking : नं.2 पोजिशन पर पहुंचे अंग्रेज कप्तान जो रूट, भारतीय कप्तान विराट कोहली…

आईसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद रैंकिंग की घोषणा की है। इंग्लैंड की टीम भले ही यह मैच 151 रन से हार गई, लेकिन उसके कप्तान जो रूट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। सीरीज के पहले दोनों टेस्ट में शतक जमाने के बाद रूट दुनिया के नंबर 2 बल्लेबाज बन गए हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट में नाबाद 180 रन की पारी खेलने वाले रूट अब पहले स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के बेहद करीब पहुंच गए हैं। सीरीज से पहले रूट पांचवें पायदान पर थे। अब रूट के 893, जबकि विलियमसन के 901 रेटिंग अंक हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ हैं। नंबर 4 पर भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने हैं। भारत के कप्तान विराट कोहली का फॉर्म हाल के समय में खराब रहा है लेकिन वे 5वें नंबर पर बरकरार हैं।


लोकेश राहुल ने लगाई लंबी छलांग

अन्य भारतीय बल्लेबाजों में शतकधारी ओपनर लोकेश राहुल की रैंकिंग में उछाल आय़ा है, जबकि रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गए हैं। 129 रन की पारी खेलने वाले राहुल की रैंकिंग में 19 स्थान का सुधार हुआ है और वे 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहली पारी में 83 रन बनाने वाले दूसरे ओपनर रोहित शर्मा छठीं रैंक पर कायम हैं, लेकिन उनकी रेटिंग (773) करियर बेस्ट हो गई है। वे कोहली से सिर्फ 3 पॉइंट पीछे हैं। विकेटकीपर व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें स्थान पर बरकरार हैं।


करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे मोहम्मद सिराज

गेंदबाजी रैंकिंग पर नजर डालें तो इंग्लैंड के दिग्गज दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक स्थान ऊपर चढ़े हैं। उन्हें पहली पारी में 5 विकेट लेने का फायदा हुआ और वे छठी रैंक पर पहुंच गए हैं। हालांकि जसप्रीत बुमराह एक स्थान लुढ़ककर 10वें स्थान पर आ गए हैं। लॉर्ड्स में 8 विकेट चटकाने वाले दाएं हाथ के युवा भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज को जबरदस्त फायदा हुआ है। सिराज करियर की सर्वश्रेष्ठ 38वीं रैंक पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 18 स्थान की छलांग लगाई है। ईशांत शर्मा 16वें और मोहम्मद शमी 19वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology