न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ने विजेताओं के लिए खोले लक्ष्मी के द्वार, 53% बढ़ाई प्राइज मनी, उप विजेता को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

आगामी 19 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व क्रिकेट का महाकुंभ चैम्पियन ट्रॉफी का इंतजार अब खत्म होने को है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 2:28:26

ICC ने विजेताओं के लिए खोले लक्ष्मी के द्वार, 53% बढ़ाई प्राइज मनी, उप विजेता को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

आगामी 19 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व क्रिकेट का महाकुंभ चैम्पियन ट्रॉफी का इंतजार अब खत्म होने को है। आईसीसी का ये अहम टूर्नामेंट पिछली बार साल 2017 में खेला गया था, जिसके आठ साल बाद इसे कराया जा रहा और पहली बार पाकिस्तान को इसकी मेजबानी मिली है।

इसी बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें पिछली बार के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में जानकारी दी है कि साल 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में 53 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 19.50 करोड़ रुपए

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी की तरफ से की गई प्राइज मनी के ऐलान को लेकर देखा जाए तो उसमें टूर्नामेंट की विजेता बनने वाली टीम को लगभग 19.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। आईसीसी की तरफ से पूरे टूर्नामेंट के लिए 6.9 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 60 करोड़ रुपए प्राइज मनी के लिए निर्धारित किए गए हैं। फाइनल मुकाबले में उपविजेता रहने वाली टीम के खाते में भी बड़ी प्राइज मनी आएगी जिसमें उनको लगभग 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमों को भी तकरीबन 5-5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

ग्रुप स्टेज में मुकाबला जीतने पर मिलेंगे करीब 30 लाख रुपए

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों को 4-4 के 2 अलग-अलग ग्रुप में जगह दी गई है, जिसमें सभी को कम से कम तीन मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। ग्रुप स्टेज में मैच जीतने पर हर टीम को करीब 30 लाख रुपए की प्राइज मनी मिलेगी। इसके अलावा 5वें और छठे स्थान पर खत्म करने वाली टीम करीब 3 करोड़ रुपए प्राइज मनी हासिल करेगी तो वहीं 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 1.21 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस तरह से सभी टीमों को कम से कम एक करोड़ रुपए जरूर मिलेंगे।

टीम प्राइज मनी

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम 19.45 करोड़ रुपए

चैंपियंस ट्रॉफी उपविजेता टीम 9.73 करोड़ रुपए

सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीम 4.86 करोड़ रुपए

पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीम 3.04 करोड़ रुपए

7वें और 8वें नंबर पर रहने वाली टीम 1.21 करोड़ रुपए

ग्रुप स्टेज में हर जीत पर 29.5 लाख रुपए

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर 1.08 करोड़ रुपए (प्रत्येक टीम को)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट