न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ने सुधारी अपनी गलती, वनडे रैंकिंग में फिर लौटे रोहित और विराट

नवीनतम वनडे रैंकिंग 19 अगस्त तक के आंकड़ों पर आधारित है। रोहित शर्मा 756 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली 736 अंकों के साथ चौथे स्थान पर लौट आए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 4:47:06

ICC ने सुधारी अपनी गलती, वनडे रैंकिंग में फिर लौटे रोहित और विराट

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को अपनी गलती सुधारते हुए वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग दोबारा जारी करनी पड़ी। दरअसल, पिछली जारी हुई सूची में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम गायब कर दिया गया था, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच जमकर नाराज़गी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद आईसीसी ने तुरंत जांच शुरू कर गलती को सुधारते हुए दोनों खिलाड़ियों को उनकी असली जगह पर बहाल कर दिया।

शुभमन गिल शीर्ष पर कायम

नवीनतम वनडे रैंकिंग 19 अगस्त तक के आंकड़ों पर आधारित है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 784 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। उनके बाद रोहित शर्मा 756 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का गिरावट का सिलसिला जारी है और वे अब 739 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। विराट कोहली 736 अंकों के साथ चौथे स्थान पर लौट आए हैं।

गलती के बाद मचा था बवाल

बुधवार को आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की थी, उसमें विराट और रोहित दोनों को टॉप 100 से बाहर दिखा दिया गया था, जबकि वे फिलहाल सक्रिय रूप से वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। इतना ही नहीं, उस ग़लती के चलते बाबर आजम को दूसरे नंबर पर चढ़ा दिया गया था। यह चूक सामने आते ही फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों ने आईसीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर आईसीसी की जमकर आलोचना हुई और फैंस ने इसे गंभीर लापरवाही बताया।

आईसीसी का सफाईनामा

बढ़ते विवाद को देखते हुए आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस हफ्ते की वनडे रैंकिंग में तकनीकी खामियों की वजह से गड़बड़ी हुई थी। जैसे ही मामला सामने आया, तत्काल सुधार किया गया और खिलाड़ियों को उनकी वास्तविक पोजिशन पर बहाल कर दिया गया। आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस त्रुटि से किसी अन्य खिलाड़ी की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा।

अगले अपडेट का इंतजार

रैंकिंग विवाद के बाद अब क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें अगले सप्ताह जारी होने वाली नई सूची पर टिकी रहेंगी। गिल, रोहित और विराट इस समय शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में उनकी पोजिशन पर सबकी नज़र बनी रहेगी। वहीं बाबर आजम के प्रदर्शन और उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत