न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ने घोषित किए विश्व कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के अम्पायर्स और मैच रैफरी

भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आईसीसी ने आज अम्पायरिंग और मैच रेफरी कौन-कौन होंगे इसकी सूचना जारी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 5:59:35

ICC ने घोषित किए विश्व कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के अम्पायर्स और मैच रैफरी

नई दिल्ली। भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आईसीसी ने आज अम्पायरिंग और मैच रेफरी कौन-कौन होंगे इसकी सूचना जारी कर दी है। इनमें भारत के नितिन मेनन भी शामिल हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप में अम्पायरिंग करेंगे। टूर्नामेंट में 16 अंपयार और 4 मैच रेफरी होंगे। 12 अंपायर आईसीसी के एलीट पैनल से होंगे। मेनन ही नहीं 6 अंपायर पहली बार मेंस वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करते नजर आएंगे।

विश्व कप प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंगलैण्ड और न्यूजीलैंड के मध्य अहमदाबाद में खेला जाएगा। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि कुमार धर्मसेना और नितिन मेनन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले मैच के लिए ऑन-फील्ड अंपायर होंगे।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच इस मैच में पॉल विल्सन टीवी अंपायर, फोर्थ अंपायर शाहिद सैकत और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ (भारत) होंगे। धर्मसेना ने 2015 में इतिहास रचा था। वह मेंस वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले और अंपायरिंग करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। मेनन पहली बार वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करेंगे। शाहिद प्रतियोगिता में अंपायरिंग करने वाले बांग्लादेश के पहले अंपायर बनेंगे।

नितिन मेनन टूर्नामेंट में सबसे युवा अंपायर होंगे

2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में थर्ड अंपायर रहे रॉड टकर भी अंपायरिंग करते नजर आएंगे। इसके अलावा क्रिस गैफनी, माइकल गॉफ, पॉल राइफल, रिचर्ड इलिंगवर्थ और जोल विल्सन भी अंपायरिंग करेंगें। 39 साल के नितिन मेनन टूर्नामेंट में सबसे युवा अंपायर होंगे। उनके अलावा शाहिद, एहसान रचा, एड्रियन होल्डस्टॉक, वार्फ और क्रिस ब्राउन पहली बार मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करते नजर आएंगे। जैफ क्रो, एंडी पायक्रॉफ्ट, रिची रिचर्ड्सन और जवागल श्रीनाथ रेफरी की भूमिका निभाएंगे।

वर्ल्ड कप में अंपायर्स की लिस्ट

क्रिस ब्राउन (न्यूजीलैंड), कुमार धर्मसेना (श्रीलंका), मराइस इरास्मस (दक्षिण अफ्रीका), क्रिस्टोफर गैफनी (न्यूजीलैंड), माइकल गॉफ (इंग्लैंड), एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका), रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड), रिचर्ड केटलबोरो ( इंग्लैंड), नितिन मेनन (भारत), अहसान रजा (पाकिस्तान), पॉल राइफल (ऑस्ट्रेलिया), शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद (बांग्लादेश), रॉडनी टकर (ऑस्ट्रेलिया), एलेक्स वार्फ (इंग्लैंड), जोएल विल्सन (वेस्टइंडीज) और पॉल विल्सन ( ऑस्ट्रेलिया)।

वर्ल्ड कप में कौने होंगे मैच रेफरी

जेफ क्रो (न्यूजीलैंड), एंडी पायक्रॉफ्ट (जिम्बाब्वे), रिची रिचर्डसन (वेस्टइंडीज) और जवागल श्रीनाथ (भारत)।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 16 में 14 अंपायर हिस्सा थे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इन 16 में 14 अंपायर हिस्सा थे। शाहिद और एलेक्स वार्फ ने ऑस्ट्रेलिया में अंपायरिंग नहीं की थी। धर्मसेना के साथ, मराइस इरास्मस और रिचर्ड केटलबोरो ने 2019 और 2015 में विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग की थी। लॉर्ड्स में 2019 फाइनल और टी20 विश्व कप 2022 फाइनल दोनों के लिए इरास्मस और धर्मसेना ने अंपायरिंग की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल