न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर इंग्लैंड दौरे पर जाते तो ज़रूर रन बनाते, विराट कोहली पर सौरव गांगुली का चौंकाने वाला बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न केवल कोहली की काबिलियत की खुलकर तारीफ की, बल्कि यहां तक कह डाला कि अगर कोहली इस साल इंग्लैंड दौरे पर जाते तो वे निश्चित तौर पर बड़ी पारियां खेलते और रन बनाते।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 2:54:31

अगर इंग्लैंड दौरे पर जाते तो ज़रूर रन बनाते, विराट कोहली पर सौरव गांगुली का चौंकाने वाला बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न केवल कोहली की काबिलियत की खुलकर तारीफ की, बल्कि यहां तक कह डाला कि अगर कोहली इस साल इंग्लैंड दौरे पर जाते तो वे निश्चित तौर पर बड़ी पारियां खेलते और रन बनाते। गांगुली का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत को इंग्लैंड में पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

कोहली ने चौंकाया, गांगुली ने जताया भरोसा

गौरतलब है कि विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपने 13 साल लंबे टेस्ट करियर में 123 मैच खेले, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक के साथ कुल 9230 रन बनाए। उनकी औसत 46.85 की रही। 2024 में वह पहले ही टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके थे और अब वे केवल वनडे प्रारूप में टीम इंडिया के लिए उपलब्ध हैं।

गांगुली ने पीटीआई से बातचीत में कहा, "मैं कहूंगा कि यह बहुत अप्रासंगिक है। एक खिलाड़ी के तौर पर सिर्फ आप समझते हैं कि कब रुकना है। विराट को देखिए, हर कोई कहता है कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। मैं जानता हूं कि उनके पिछले पांच साल टेस्ट में बहुत अच्छे नहीं रहे, लेकिन वह एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर वह इंग्लैंड के इस दौरे पर जाते तो रन बनाते।"

इंग्लैंड में विराट का प्रदर्शन हमेशा रहा चुनौतीपूर्ण, फिर भी बनाए रन

कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन मिश्रित रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में खेले गए 33 टेस्ट पारियों में 33.21 की औसत से 1096 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, 2014 का दौरा उनके लिए निराशाजनक रहा था, लेकिन 2018 में उन्होंने जोरदार वापसी की थी। उस दौरे पर उन्होंने 59.30 की औसत से 593 रन बनाए और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुए। उस वक्त वह टीम के कप्तान भी थे।

गांगुली ने यह संकेत दिया कि महान खिलाड़ी समय के साथ खुद को ढालना जानते हैं। उन्होंने कहा, "कोहली को यह अहसास हो गया था कि अब रुकने का समय है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वो रन नहीं बना सकते थे।"

भारत की हार के संदर्भ में आया यह बयान

भारत इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए, फिर भी टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य 82 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस हार के बाद कोहली की अनुपस्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और ऐसे में गांगुली का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।

क्या कोहली की वापसी की संभावना है?

हालांकि कोहली ने खुद अब तक टेस्ट क्रिकेट में वापसी के संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन गांगुली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी का यह कहना कि "अगर वो जाते तो रन बनाते" इस ओर इशारा करता है कि कोहली में अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की क्षमता है। ऐसे में आने वाले समय में क्या कोहली फिर से अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

कोहली की कमी महसूस कर रही टीम इंडिया?

जहां भारत नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहा है, वहीं कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज की अनुपस्थिति टीम को खल भी सकती है। गांगुली के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि कोहली अभी भी टीम के लिए बहुत कुछ दे सकते थे। सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम युवा जोश के साथ अनुभव की भरपाई कर पाएगी?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत