Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं व्हीलचेअर पर भी CSK के लिए खेल सकता हूँ: धोनी

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही महेन्द्र सिंह धोनी के IPL में खेलने को लेकर चर्चाएँ होती रहती हैं। इस साल जैसे ही IPL का सीजन निकट आता है मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा होना शुरू हो जाती है कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी इस बार IPL में खेलते नजर आएंगे। वे किस प्रकार की भूमिका CSK में निभाएंगे आदि-आदि।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 3:50:59

मैं व्हीलचेअर पर भी CSK के लिए खेल सकता हूँ: धोनी

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही महेन्द्र सिंह धोनी के IPL में खेलने को लेकर चर्चाएँ होती रहती हैं। इस साल जैसे ही IPL का सीजन निकट आता है मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा होना शुरू हो जाती है कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी इस बार IPL में खेलते नजर आएंगे। वे किस प्रकार की भूमिका CSK में निभाएंगे आदि-आदि।

ऐसा ही कुछ IPL के 18वें सीजन के शुरू होने से पहले हो रहा था। एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक और सीजन खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रविवार को चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथ सीएसके को सीजन का अपना पहला मैच खेल रही है।

इस बीच माही ने JioHotstar पर एक चैट के दौरान सीएसके फ्रैंचाइजी के लिए एक बड़ा बयान दिया है।

धोनी ने कहा कि वह जब तक चाहें तब तक खेल सकते हैं, बकौल धोनी, ‘मैं CSK के लिए जब तक चाहूं खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रैंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूं, तो वे मुझे घसीट कर ले जाएंगे।

सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 43 साल की उम्र में टीम के लिए धोनी की असाधारण क्षमता के बारे में बताया और उम्मीद जताई कि वह इस आईपीएल में महत्वपूर्ण पारियां खेलेंगे। पिछले कुछ सीजन की तरह धोनी के निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है, संभवतः नंबर 7 या नंबर 8 पर।

गायकवाड़ ने मीडिया से कहा, ‘टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं और कभी-कभी वे गेंद को उतनी अच्छी तरह से मारने में संघर्ष करते हैं, जितनी अच्छी तरह धोनी मार रहे हैं। इसलिए यह हममें से कई लोगों को प्रेरित करता है। 43 साल की उम्र में वह जो कुछ भी कर रहे हैं, वह उल्लेखनीय है। हमारे पास कुछ खास ताकतें हैं, जिनका हम पिछले दो सालों से अनुसरण कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह हमारे लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलना जारी रखेंगे।’

गायकवाड़ ने धोनी की नेट्स में खास तैयारी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘ट्रेनिंग इस बात पर फोकस है कि वह आईपीएल में क्या हासिल करना चाहते हैं। अगर आप देखें, तो सचिन तेंदुलकर भी (मास्टर्स लीग में) उतनी ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं इसलिए, मुझे लगता है कि (धोनी के लिए) अभी भी कई साल बाकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख