न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश: हिन्दू क्रिकेटर लिटन दास का घर जला, अफवाह का स्वयं ने किया खण्डन

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी हैं जिसमें उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 8:48:43

बांग्लादेश: हिन्दू क्रिकेटर लिटन दास का घर जला, अफवाह का स्वयं ने किया खण्डन

बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से तनाव का माहौल है। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अब नई अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है लेकिन हिंसा का दौर अभी भी जारी है।

ज्ञातव्य है कि बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर बवाल शुरू हुआ था जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। देश में हालात इतने बदतर हो गए कि शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाने लगा। इस बीच अफवाह उड़ी थी कि देश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास के घर को जला दिया गया है। हालांकि अब खुद लिटन दास ने इस अफवाह का खंडन किया है।

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी हैं जिसमें उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है।

वायरल दावों के विपरीत, जिस घर में आग लगाई गई वह कथित तौर पर पूर्व क्रिकेट कप्तान मशरफे मुर्तजा का था, जो हसीना की अवामी लीग से सांसद हैं। प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग के अन्य नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया। तस्वीरें शेयर करने वालों ने इन्हें एक कैप्शन के साथ अपलोड किया है, जिसमें लिखा है, "वह बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास हैं। वह बांग्लादेश के राष्ट्रीय हीरो हैं। उनके घर को इस्लामवादियों ने आग लगा दी थी। ये हाल है बांग्लादेश के एक संभ्रांत हिंदू का। जरा आम हिंदुओं की हालत की कल्पना कीजिए।"

लिटन दास ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, "प्यारे देशवासियों, मैं आप सभी को सम्मानपूर्वक एक बात बताना चाहता हूं। हाल ही में विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमारे घर पर हमले की खबर प्रसारित हुई है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। किसी को भी इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मैं और मेरा परिवार अभी तक पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमें इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि हम सब मिलकर इस देश को कैसे आगे ले जा सकते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल