न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा टेस्ट : भारतीय बल्लेबाजों ने किया शर्मसार, टीम इंडिया चायकाल से पहले ही 78 रन पर ढेर

नॉटिंघम और लॉर्ड्स में धमाकेदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम की शुरुआत लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर बेहद खराब रही। टीम इंडिया के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 9:18:49

तीसरा टेस्ट : भारतीय बल्लेबाजों ने किया शर्मसार, टीम इंडिया चायकाल से पहले ही 78 रन पर ढेर

नॉटिंघम और लॉर्ड्स में धमाकेदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम की शुरुआत लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर बेहद खराब रही। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन चायकाल से पहले ही दूसरे सत्र में आत्मसमर्पण कर दिया। भारत की पहली पारी 40.4 ओवर में केवल 78 रन पर ढेर हो गई। ओपनर रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 19, जबकि उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 रन का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंचा।

ईशांत शर्मा ने नाबाद 8, कप्तान विराट कोहली ने 7, रवींद्र जडेजा ने 4, मोहम्मद सिराज ने 3, विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 2, चेतेश्वर पुजारा ने 1 रन बनाया। ओपनर लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 जबकि ओली रोबिन्सन और सैम कुरन ने 2-2 विकेट चटकाए। लंच तक भारत का स्कोर 56/4 रन था। भारत ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

headingley test,third test,team india,india,england,india vs england,virat kohli,kyle jamieson,kohli toss,sports news in hindi

कोहली ने 64 टेस्ट में चौथी बार किया ऐसा

कप्तान विराट कोहली के एक फैसले ने उन्हें चर्चा में ला दिया। हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोहली ने इंग्लैंड में बतौर टेस्ट कप्तान पहली बार टॉस जीता। भारत ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 151 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया। 64 टेस्ट में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ जब कोहली ने लगातार दो मैच में अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया हो।

कोहली ने इससे पहले 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज और साउथैम्पटन, 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड और किंग्सटन तथा 2019-20 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर और कोलकाता टेस्ट में एक ही अंतिम एकादश पर भरोसा जताया था। कोहली आम तौर पर लगातार बदलाव करने में विश्वास रखते हैं। दूसरी ओर, इस टेस्ट में कप्तान जो रूट ने इंग्लिश टीम में दो बदलाव किए हैं। डॉम सिब्ली और चोटिल मार्क वुड की जगह डेविड मलान और क्रेग ओवरटन को चुना है।

भारत : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड : रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, सैम कुरन, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

headingley test,third test,team india,india,england,india vs england,virat kohli,kyle jamieson,kohli toss,sports news in hindi

जैमीसन ने इस बात के लिए की कोहली की तारीफ

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के उनके साथी विराट कोहली मैदान पर बहुत ही आक्रामक हैं और खेल में मगन रहते हैं लेकिन मैदान के बाहर वे बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। जैमीसन ने एक शो में कहा कि कोहली जीत हासिल करने के लिए बहुत ही जुनूनी हैं। कोहली शानदार खिलाड़ी हैं। मैं एक-दो बार उनके खिलाफ खेल चुका हूं। वे जीत दर्ज करना पसंद करते हैं। वे मैदान पर जीत के लिए लगे रहते हैं। वे जीत दर्ज करने के प्रति काफी जुनूनी हैं। 26 साल के जैमीसन को आरसीबी ने नीलामी में 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल-14 मई में निलंबित हो गया था जिससे बचा हुआ चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। आरसीबी सात मैच में 10 अंक से तीसरे स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत