न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या थम गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर, श्रीलंका के विरुद्ध टीम इंडिया से हुए बाहर

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टीम घोषित होने के साथ ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा के करियर पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 2:45:59

क्या थम गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर, श्रीलंका के विरुद्ध टीम इंडिया से हुए बाहर

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टीम घोषित होने के साथ ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा के करियर पर सवाल खड़े हो गए हैं। कपिल देव के बाद एकमात्र खिलाड़ी, जिसने भारत के लिए 500 से ज्यादा विकेट लिए और 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20I फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जबकि श्रीलंका के खिलाफ घोषित वनडे टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई है।

रवींद्र जडेजा अकेला बड़ा नाम नहीं है, जो भारत की वनडे टीम से गायब है। और भी नाम हैं, लेकिन उनके बाहर रहने की वजह बताई गई है। जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। हार्दिक पंड्या ने रेस्ट मांगा है। मोहम्मद शमी चोटिल हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में अब दो बड़े नाम ही ऐसे बचते हैं, जिनके चयन ना होने पर सवाल हैं। पहला रवींद्र जडेजा और दूसरा रविचंद्रन अश्विन।

सितंबर में 38 साल के होने जा रहे अश्विन के बारे में सबको पता है कि उम्र और फिटनेस के चलते उन्हें वनडे और टी20 टीम से लगभग बाहर मान लिया गया है। लेकिन 35 साल के जडेजा के बारे में ऐसा नहीं है। वे फिटनेस में किसी भी युवा को मात देते हैं और फिर 29 जून को जिन तीन खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा था, उनमें से 2 को वनडे टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और रोहित शर्मा) ऑलराउंडर जडेजा से उम्र में भी ज्यादा हैं। जडेजा के रेस्ट मांगने या दिए जाने की भी कोई खबर नहीं है।

यह शीशे की तरह साफ है कि बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर उपलब्ध खिलाड़ियों में से बेस्ट टीम चुनी है। लेकिन अगर इस बेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा शामिल नहीं हैं, तो उनके भविष्य को लेकर सवाल तो उठेंगे ही। अगर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम में ना होने के बावजूद जडेजा 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं बना रहे हैं तो उनके फैंस को चिंता होनी स्वाभाविक है। भारतीय चयनकर्ताओं ने जडेजा के ऊपर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को वरीयता देने का मन बन लिया है। अक्षर और सुंदर भारतीय वनडे टीम में चुने गए दो स्पिन ऑलराउंडर हैं। अक्षर ने टी20 वर्ल्ड कप में जडेजा से बेहतर प्रदर्शन किया था तो वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। सुंदर ऑफ स्पिनर हैं।

ऐसा नहीं है क रवींद्र जडेजा ने अपना आखिरी वनडे मैच खेल लिया है। संभव है कि उन्हें किसी सीरीज में वनडे टीम में भी शामिल किया जाए लेकिन कम से यह तो लगता है कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं देखा जा रहा है। जहां तक टेस्ट मैचों की बात है तो रवींद्र जडेजा की पोजीशन को कोई खतरा नहीं है। वे टेस्ट टीम में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर चुके हैं और निकट भविष्य में भी उनकी जगह को कोई खतरा नहीं दिखता।

रिकॉर्डबुक की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने 72 टेस्ट, 197 वनडे और 74 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 3036 रन बनाए हैं और 294 विकेट झटके हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 2756 रन और 220 विकेट दर्ज हैं। जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 515 रन बनाए हैं और 54 विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल