न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL Auction: अनसोल्ड रह सकते हैं हर्षल पटेल और उमेश यादव, गुजरात खेल सकता है शार्दुल पर बड़ा दांव

इस ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनमें से 214 भारतीय खिलाड़ी हैं। इन 214 खिलाड़ियों में केवल 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। यह तीन खिलाड़ी हैं हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 3:36:25

IPL Auction: अनसोल्ड रह सकते हैं हर्षल पटेल और उमेश यादव, गुजरात खेल सकता है शार्दुल पर बड़ा दांव

आईपीएल के अगले सत्र के लिए 19 दिसम्बर को दुबई में ऑक्शन होने वाला है। इस ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनमें से 214 भारतीय खिलाड़ी हैं। इन 214 खिलाड़ियों में केवल 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। यह तीन खिलाड़ी हैं हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।

हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया है। 2022 में मेगा ऑक्शन में उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा गया था। शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया है। शार्दुल को पिछले साल कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स से 10.75 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। उमेश यादव को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। 19 दिसंबर को जब ऑक्शन होगा तब देखने वाली बात होगी कि क्या फ्रेंचाइजी हर्षल पटेल और उमेश यादव के लिए बोली लगाएंगी। इन दो खिलाड़ियों पर अनसोल्ड रहने का खतरा मंडरा रहा है।

उमेश यादव

36 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव का टीम इंडिया से भी पत्ता कट चुका है। आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए उनका प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया। आईपीएल में उन्होंने 141 मैच में 136 विकेट लिए हैं। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा है। आईपीएल 2022 उनका अच्छा रहा था। 16 विकेट लेने की वजह उनकी टीम इंडिया की लिमिटेड ओवर्स सेटअप में वापसी हुई थी। इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उमेश काफी बेअसर दिखे थे। इसके बाद वह टेस्ट सेट अप से बाहर हो गए। ऐसे में वह अनसोल्ड रह सकते हैं।

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2021 शानदार रहा था। उन्होंने 32 विकेट लिए थे और पर्पल कैप अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की थी। आरसीबी ने उनका इस्तेमाल काफी शानदार तरीके से किया था। डेथ ओवर्स में वह बेहतरीन गेंदबाजी करते थे। ऐसे में 2022 के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किया था। 2021 में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई, लेकिन वह छाप नहीं छोड़ सके। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वह टीम से बाहर हैं। 33 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में 13 मैच में 14 विकेट लिए थे।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर ने अब तक आईपीएल के आठ सीजन खेले हैं और पांच टीमों किंग्स इलेवन पंजाब (2015), राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स (2016), चेन्नई सुपर किंग्स (2018 से 2021), दिल्ली कैपिटल्स (2022) और कोलकाता नाइट राइडर्स (2023) का हिस्सा रहे हैं। विकेट लेने के कौशल और निचले क्रम में गेंद को जोरदार प्रहार करने की क्षमता के कारण शार्दुल को ऑक्शनमें अच्छी रकम मिल सकती है। गुजरात टाइटंस उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। टीम में तेज गेंदबाज के विकल्प मोहम्मद शमी, जोश लिटिल और मोहित शर्मा ही दिख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत