न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कॉफी विद करण’ से उठे विवाद पर बोले हार्दिक, द. अफ्रीका ने T20 WC अभ्यास मैच जीता, रबाडा बोले...

दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का अहम हिस्सा माना जाता है। हार्दिक ने हाल ही यूएई में संपन्न आईपीएल-14...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 9:24:15

‘कॉफी विद करण’ से उठे विवाद पर बोले हार्दिक, द. अफ्रीका ने T20 WC अभ्यास मैच जीता, रबाडा बोले...

दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का अहम हिस्सा माना जाता है। हार्दिक ने हाल ही यूएई में संपन्न आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं की। इसका कारण उनकी फिटनेस माना जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें टी20 विश्व कप के लिए टीम में रखा गया है। वे बल्लेबाजी में भी कई विस्फोटक पारियां खेलकर खुद को साबित कर चुके हैं। हार्दिक को साल 2019 में टीवी शो 'कॉफी विद करण' में शामिल होने के बाद मुश्किल दौर देखना पड़ा था। हार्दिक व लोकेश राहुल ने शो में विवादास्पद कमेंट किया था जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। बीसीसीआई ने हार्दिक और राहुल को सस्पेंड कर दिया था।

हार्दिक ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब मैंने सुना कि मुझे सस्पेंड किया गया है तो कई क्रिकेटर जो मुझे निजी तौर पर जानते हैं, वो मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे बात की। उन्हें लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैंने सुना कि कई लोग कह रहे हैं हार्दिक का काम हो गया और मैं इन सब से नहीं बच पाऊंगा क्योंकि मैं उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम का खराब लड़का था।

hardik pandya,south africa,kagiso rabada,t20 world cup,afghanistan,sports news in hindi

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 41 रन से दी मात

एडेन मार्कराम की 48 रन की पारी के बाद बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी (18/3 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में जीत दर्ज की। उसने अबु धाबी में अफगानिस्तान को 41 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए। मार्कराम ने 35 गेंद की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 39 गेंद में 31 रन की पारी खेली। रासी वान डेर डुसेन ने 21 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन बनाए। मुजीब उर रहमान ने तीन विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 104/8 रन पर ही रोक दिया। कप्तान मोहम्मद नबी ने 29 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली। शम्सी ने तीन, लुंगी एनजिडी ने दो विकेट चटकाए।

hardik pandya,south africa,kagiso rabada,t20 world cup,afghanistan,sports news in hindi

...तो यह मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी : रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की चाहत टीम को टी20 विश्व कप जिताने की है। अफ्रीकी टीम आज तक एक बार भी विश्व कप को अपने नाम नहीं कर सकी है। वर्ष 2009 और 2013 में टीम ने टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। रबाडा ने कहा कि अगर हम विश्व कप जीतने में सफल रहे तो यह मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। मैं अतीत की बातों को ध्यान नहीं देना चाहता हूं और सिर्फ इस टूर्नामेंट में पूरा फोकस करना चाहता हूं।

अतीत में क्या हुआ, उसका बोझ लेकर ढोने और उसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। मैं इसके बारे में अधिक बात करना भी नहीं चाहता। हमारे सामने अभी एक नए विश्व कप टूर्नामेंट की चुनौती है। हम बस उसके बारे में सोच रहे हैं। यह ऐसा कुछ है, जिसे मुझे करना होगा। मैं इसे लेकर उत्सुक भी हूं। अंडर-19 विश्व कप की यादें अब भी ताजा हैं। यह अच्छा होगा कि हम सीनियर टीम के साथ भी इसे दोहरा सकें। रबाडा 2014 में साउथ अफ्रीका के लिए अंडर-19 विश्व कप जीत चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत