न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं मिलेगी जगह! सलमान बट ने दी यह सलाह, की द्रविड़ की तारीफ

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या फिलहाल टीम से बाहर हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 11:34:22

हार्दिक को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं मिलेगी जगह! सलमान बट ने दी यह सलाह, की द्रविड़ की तारीफ

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या फिलहाल टीम से बाहर हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया। हार्दिक टी20 विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस दोनों के साथ संघर्ष करते दिखे थे। ऐसे में अब हार्दिक का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चयन होना भी मुश्किल हो गया है। चयनकर्ता चाहते हैं कि हार्दिक चयन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट करने के साथ-साथ फिटनेस साबित करें।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा कि चोट ठीक होने तक हार्दिक को आराम करना होगा, ताकि वे जल्द एनसीए का दौरा कर अपनी फिटनेस साबित करें, जिसके आधार पर हम उनके दक्षिण अफ्रीका दौरे में शामिल होने पर फैसला करेंगे। फिलहाल हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं हैं और यह चिंता का विषय है। इस समय वे टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस स्तर पर खरे नहीं उतरते।

उन्हें अपनी चोट से उबरने के लिए समय चाहिए और हम चीजों को जल्दी नहीं करना चाहते जैसे विश्व कप से पहले हुआ था। अगर वे ठीक हो जाते हैं तो उन्हें वनडे और टी20 सीरीज के लिए चयनित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फिलहाल वेंकटेश अय्यर ने हार्दिक की जगह ले ली है। वेंकटेश ने आईपीएल-14 में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

hardik pandya,salman butt,rahul dravid,ricky ponting,south africa,sports news in hindi

हार्दिक को थोड़ी मांसपेशियां बनानी चाहिए : बट

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने हार्दिक को लेकर अपनी राय जाहिर की है। अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बट ने हार्दिक को एनसीए में रिपोर्ट करने के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हार्दिक को थोड़ी मांसपेशियां बनानी चाहिए। उन्हें ट्रेनिंग के साथ-साथ अच्छी डाइट लेनी चाहिए ताकि वे तीनों फॉर्मेट में खेल सकें। इतने पतले शरीर के साथ तीनों फॉर्मेट खेलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। साथ ही बट ने विराट कोहली पर भी राय रखी।

एक फैन ने सलमान से पूछा कि क्या कोहली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के 71 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इस पर बट ने कहा कि बेशक कोहली रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर आधुनिक दौर के महान बल्लेबाजों की बात करें तो कोहली ही डिजर्व करते हैं। अब वक्त आ गया है कि वे पुराने रंग में लौटें। उन पर दबाव कुछ कम हो गया है। वे बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। हम शायद जल्द ही 2018-19 वाले विराट कोहली को देखें।

hardik pandya,salman butt,rahul dravid,ricky ponting,south africa,sports news in hindi

‘द्रविड़ का बयान अत्यंत स्पष्टता और विनम्रता को दर्शाता है’

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हमें ज्यादा यथार्थवादी होना चाहिए। हमें अपने पैर जमीन पर रखने चाहिए क्योंकि अगले साल भर में कई मैच खेले जाने हैं। न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप फाइनल खेलने के बाद तीन के अंदर यह सीरीज खेलना आसान नहीं था। सलमान बट इस बयान से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत स्पष्टता और विनम्रता को दर्शाता है। यह बहुत यथार्थवादी और पेशेवर बात है क्योंकि भारत सीरीज जीत गया, दूसरी टीम अभी वर्ल्ड कप फाइनल खेल कर आई है और वह मानसिक रूप से तैयार करना काफी मुश्किल है। दूसरी बात यह कि न्यूजीलैंड टॉस हार गया, जब आप इतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो तीव्रता में भी अंतर आता है, इसलिए द्रविड़ ने बयान देते समय इन सभी चीजों को ध्यान में रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत