Hardik Pandya s rumoured Girlfriend Jasmin Walia spotted in the stadium 🔥 #INDvsPAK #ChampionsTrophy #HardikPandya pic.twitter.com/x9r1RzWwv8
— अभि 🇮ðŸ हार्दिक पांड्या का हो चुका है तलाक
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की शादीशुदा जिंदगी में बड़ा बदलाव आ चुका है। उन्होंने पहले नताशा स्तांकोविक से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ समय तक डेट करने के बाद, 31 मई 2020 को हार्दिक और नताशा ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के बीच गहरा प्यार देखने को मिला और कुछ सालों तक उनका रिश्ता मजबूत रहा। इस दौरान नताशा और हार्दिक एक बेटे के माता-पिता भी बने। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा, और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। पिछले साल हार्दिक और नताशा ने अपने तलाक की खबर सार्वजनिक की थी, जिसके बाद अब वे अलग हो चुके हैं। इस बीच, हार्दिक के निजी जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, और अब उनका नाम जैसमीन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है।
















