न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, क्या रोहित करेंगे कप्तानी

इंजर्ड हार्दिक पांड्या के फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है और ऐसा संभव है कि वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलें। अब सवाल यह उठता है कि अगर हार्दिक पांड्या नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह टीम की कप्तानी कौन करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 3:49:33

IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, क्या रोहित करेंगे कप्तानी

मुम्बई। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इस सीजन के लिए मुंबई ने गुजरात के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रे़ड किया था और फिर रोहित शर्मा को हटाकर उनकी जगह हार्दिक को कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन उनका आईपीएल 2024 में खेलना मुश्किल लग रहा है। पीटीआई के मुताबिक इंजर्ड हार्दिक पांड्या के फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है और ऐसा संभव है कि वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलें। अब सवाल यह उठता है कि अगर हार्दिक पांड्या नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह टीम की कप्तानी कौन करेगा।

हार्दिक के आईपीएल 2024 में खेलने पर सस्पेंस

हार्दिक पांड्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। इस इंजरी की वजह से वह साउथ अफ्रीका दौरे पर भी नहीं जा पाए थे और 2024 जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि वह इस टी20 सीरीज तक फिट हो जाएंगे, लेकिन इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि उनकी फिटनेस को लेकर कोई अपडेट नहीं है और यह भी साफ नहीं है कि वह कब तक फिट हो पाएंगे ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में खेलने पर भी सवालिया निशान बन गया है।

कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी

अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में अपनी फिटनेस इशू की वजह से पार्टिसिपेट नहीं कर पाते हैं तो फिर सवाल यह है कि उनकी अनुपस्थिति में कौन इस टीम की कप्तानी करेगा। रोहित शर्मा को इस टीम ने कप्तानी के पद से हटा दिया था और फिर हार्दिक को कप्तान बनाया गया था। ऐसी स्थिति में क्या रोहित शर्मा कप्तानी करने के लिए तैयार होंगे या फिर यह टीम किसी अन्य खिलाड़ी की तरफ रुख करेगी। वैसे मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव भी हैं जो टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई की टीम

विकेटकीपर: इशान किशन, विष्णु विनोद।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस।

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, नमन धीर।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत