न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GT vs CSK: 'बस शरीर टिक रहा है', IPL भविष्य पर बोले MS Dhoni, फैंस फिर हुए भावुक

एमएस धोनी ने एक बार फिर दर्शा दिया कि वह सिर्फ एक कप्तान नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का एक विचार हैं। उनका शरीर टिक रहा है वाला बयान भले ही साधारण लगे, लेकिन उसमें छुपी उम्र, अनुभव और संघर्ष की कहानी हर फैन को भावुक कर देती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 May 2025 5:34:10

GT vs CSK: 'बस शरीर टिक रहा है', IPL भविष्य पर बोले MS Dhoni, फैंस फिर हुए भावुक

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच से पहले अपने IPL भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के दौरान धोनी ने स्वीकार किया कि उनका शरीर "बस टिक रहा है" और हर साल उनके लिए एक नया चैलेंज लेकर आता है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स इस बार IPL इतिहास में पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने की कगार पर है। ऐसे में फैंस और क्रिकेट पंडित लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि क्या धोनी अगला सीज़न खेलेंगे?

हर साल एक नई चुनौती होती है

टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने जब धोनी से उनके फिटनेस के बारे में सवाल किया तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया: "It's surviving. हर साल एक नई चुनौती होती है, खासकर जब आप करियर के अंतिम दौर में होते हैं। शरीर को मेंटेनेंस की ज़रूरत होती है। जब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा था तब यह परेशानी नहीं होती थी। शुक्र है कि सपोर्ट स्टाफ ने काफी मदद की है।"

धोनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भावुक प्रतिक्रिया दी और उन्हें अगला सीज़न भी खेलने की गुज़ारिश की।

IPL 2026 को लेकर जल्दबाज़ी नहीं

धोनी ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी IPL 2026 को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अगले आठ महीनों में वो तय करेंगे कि वो आगे खेलेंगे या नहीं। "अभी तय नहीं किया है। थोड़ा समय लगेगा सोचने में। आठ महीने हैं IPL 2026 से पहले।"

CSK मैनेजमेंट भी धोनी के फैसले को लेकर अनिश्चित है, लेकिन उम्मीद कर रहा है कि वो कम से कम एक और सीज़न टीम के साथ जुड़े रहें।

जीत-हार भूल जाओ, खेल का आनंद लो – खिलाड़ियों को संदेश

धोनी ने मैच से पहले खिलाड़ियों को संदेश दिया कि अब जब टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे ही रहेगी, तो उन्हें जीत-हार से ज़्यादा खेल का आनंद लेना चाहिए और खुद को अगली सीरीज़ के लिए साबित करना चाहिए। "अब हमें जीत या हार की चिंता नहीं करनी चाहिए। पॉइंट्स टेबल में स्थिति नहीं बदलेगी। हमें क्रिकेट का मजा लेना चाहिए और खिलाड़ी के तौर पर अपनी जगह पक्की करनी चाहिए।"

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, दीपक हूडा, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, अंशुल काम्बोज, खलील अहमद

इम्पैक्ट सब्स: विजय शंकर, आर. अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, माथीशा पथिराना

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट सब्स:
साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत