न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरूआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लिया, RR से हार के बोले MI के कप्तान

हमने शुरुआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लिया लेकिन तिलक और निहाल जिस तरह खेले, वह शानदार था। हम पारी का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए और हमने 10 से 15 रन कम बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 8:15:13

शुरूआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लिया, RR से हार के बोले MI के कप्तान

लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखने वाली मुम्बई इंडियन को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा, जहाँ उसे राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट से करारी मात दी। जयपुर में सोमवार को आईपीएल के 38वें मुकाबले में RR ने MI को बड़े ही रॉयल अंदाज में हार से रूबरू कराया। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों मुकाबले में अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे।

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने शुरुआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लिया लेकिन तिलक और निहाल जिस तरह खेले, वह शानदार था। हम पारी का अंत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए और हमने 10 से 15 रन कम बनाए। गेंदबाजी में हमें गेंदों को स्टंप्स पर रखना था लेकिन हमने उन्हें पावर प्ले में शरीर से दूर गेंदबाजी की। यह मैदान पर हमारा अच्छा दिन नहीं था। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। हर कोई अपनी भूमिका जानता है, हमें अपनी गलतियों को सुधारने की जरूरत है और उन्हें दोहराया नहीं जाए।’’

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल के क्लासिक बल्लेबाजी (नाबाद 104) की पारी के साथ जोस बटलर (35) के साथ पहले विकेट के लिए 74 और कप्तान संजू सैमसन (28 गेंद में नाबाद 38, दो छक्के, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत यह जीत हासिल की। रॉयल्स ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त किया। रॉयल्स ने 183 रन बनाने में सफलता प्राप्त की। जायसवाल ने अपनी 104 रन की पारी के दौरान 60 गेंदों का सामना किया और उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 7 छक्के लगाए।

मुंबई इंडियन्स ने इससे पहले तिलक वर्मा (45 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से 65 रन) के अर्धशतक और निहाल वढेरा (49) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 99 रन की साझेदारी से खराब शुरुआत से उबरते हुए नौ विकेट पर 179 रन बनाए। रॉयल्स की तरफ से संदीप शर्मा (18 रन पर पांच विकेट) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। ट्रेंट बोल्ट (32 रन पर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए दो विकेट चटकाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत