न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने कर सकते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैचों तक फिट होने की उम्मीद

ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही एक बार फिर मैदान पर लौट सकते हैं। कलाई की सर्जरी के बाद मैक्सवेल ने अपने रिकवरी फेज़ में तेजी दिखाई है और उम्मीद जताई है कि वह भारत के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैचों तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 1:59:43

ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने कर सकते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैचों तक फिट होने की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही एक बार फिर मैदान पर लौट सकते हैं। कलाई की सर्जरी के बाद मैक्सवेल ने अपने रिकवरी फेज़ में तेजी दिखाई है और उम्मीद जताई है कि वह भारत के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैचों तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी है और मैक्सवेल की वापसी उसे मजबूती दे सकती है।

मैक्सवेल ने मेलबर्न में एक कार्यक्रम के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह सर्जरी कराने से मुझे भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने की थोड़ी उम्मीद जगी है। इसके लिए मुझे जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करनी होगी।’’ मैक्सवेल ने जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करने के लिए सर्जरी का विकल्प चुना, ताकि वह भारत के साथ होने वाली सीरीज के अंतिम तीन मैचों के लिए उपलब्ध रह सकें। ये मैच होबार्ट (दो नवंबर), गोल्ड कोस्ट (छह नवंबर) और ब्रिस्बेन (आठ नवंबर) में खेले जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने सर्जरी इसलिए करवाई, क्योंकि मुझे दो विकल्प दिए गए थे या तो मैं भारत के खिलाफ सीरीज से हट जाऊं या उसमें खेलने के लिए अपनी उम्मीद कायम रखूं। मैंने सर्जरी का विकल्प चुना। इससे मेरी उस सीरीज में खेलने की उम्मीद बनी रहेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मैं बीबीएल के लिए पहले ही तैयार हो जाऊंगा और मुझे लगता है कि इससे मुझे शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट रहने में मदद मिलेगी।’’

मैक्सवेल ने कहा कि बुधवार को उनकी कलाई से प्लास्टर हटा दिया गया था और अब वे कुछ समय तक उसे सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक की पट्टी पहनेंगे, लेकिन उन्हें कलाई को फिर से हिलाने-डुलाने की पूरी छूट दे दी गई है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मैक्सवेल ने कहा, ‘‘मैं इस समय सचमुच बीबीएल के पहले दौर के बारे में सोच रहा हूं।’’

मैक्सवेल ने कहा कि वह आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) को लेकर उत्साहित हैं, जहां वह मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करेंगे। उन्होंने पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन के साथ अनुबंध को टूर्नामेंट के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अश्विन ने सिडनी थंडर के साथ अनुबंध किया है और वह बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने पूरा सत्र खेलने पर सहमति जताई है। मैक्सवेल ने कहा, ‘‘यह वाकई रोमांचक है। यह प्रतियोगिता के लिए बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि जब भी आपको विश्व स्तरीय सुपरस्टार मिलते हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा बोनस है। वह बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। इससे हमारे युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?