न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 मैचों की वनडे सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर जड़ने वाले भारत के 7वें बल्लेबाज बने शुभमन गिल

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार शतक ठोक दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 5:06:32

3 मैचों की वनडे सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर जड़ने वाले भारत के 7वें बल्लेबाज बने शुभमन  गिल

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार शतक ठोक दिया है। गिल ने महज 95 गेंदों पर अपना 7वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से सैकड़ा जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीसरा 50+ स्कोर जड़ने का कारनामा किया।

युवा ओपनर इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में अपने शतक से सिर्फ 13 रन दूर रह गए थे। इसके बाद कटक में उनके बल्ले से 60 रनों की पारी आई और सीरीज के लगातार तीसरे मैच में शतक ठोक बड़ा कीर्तिमान रच दिया। गिल 3 मैचों की वनडे सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर जड़ने वाले भारत के 7वें बल्लेबाज बन गए। गिल से पहले क्रिस श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी, श्रेयस अय्यर और इशान किशन ने वनडे में यह बड़ा कारनामा किया था।

भारत के लिए 3 वनडे मैचों की बाईलेटरल सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस श्रीकांत बनाम श्रीलंका, 1982 (घर पर)

दिलीप वेंगसरकर बनाम श्रीलंका, 1985 (विदेश)

मोहम्मद अजहरुद्दीन बनाम श्रीलंका, 1993 (विदेश)

एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019 (विदेश)

श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड, 2020 (विदेश)

इशान किशन बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (विदेश)

शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (घर पर)

इस शतकीय पारी के दौरान शुभमन गिल ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। गिल ने भारत के लिए 50वां वनडे मैच खेलते हुए 50 ओवर क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही गिल ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2500 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड पहले हाशिम अमला के नाम था। अमला ने 51 वनडे पारियों में 2500 रन बनाने का कमाल किया था। अब गिल के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया है। शुभमन गिल भारत के लिए वनडे में 50 मैचों में 61 से ज्यादा की औसत से 2575 रन बना चुके हैं। इसमें 7 शतक और 15 शतक शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट