न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-गंभीर ने क्यों की शास्त्री-द्रविड़ की तुलना, ICC ने लिया पाकिस्तान का पक्ष! शोएब मलिक...

भारत के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व कोच रवि शास्त्री की उस टिप्पणी पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने विराट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 9:20:57

जानें-गंभीर ने क्यों की शास्त्री-द्रविड़ की तुलना, ICC ने लिया पाकिस्तान का पक्ष! शोएब मलिक...

भारत के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व कोच रवि शास्त्री की उस टिप्पणी पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को दुनिया में सबसे बेहतरीन बताया था। गंभीर ने शास्त्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि हमें भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ से इस तरह के बयान सुनने को नहीं मिलेंगे। शास्त्री का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गया था। इसके बाद दिग्गज बल्लेबाज रहे द्रविड़ को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वे भारत ए और अंडर-19 टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि शास्त्री ने 1983 विश्व कप का खिताब जीतने की तुलना इस साल भारत के ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर की थी। गंभीर ने कहा कि यह बयान अगर दूसरों की ओर से आता तो ठीक होता, लेकिन यह निवर्तमान कोच की ओर से आया है, जो अच्छा नहीं है। गंभीर ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि यह अफसोस की बात है कि यह बयान शास्त्री की ओर से आया है। आपने द्रविड़ से इस तरह का बयान कभी नहीं सुना होगा। द्रविड़ और अन्य लोगों के बीच यही फर्क है।

gautam gambhir,icc,shoaib malik,ravi shastri,rahul dravid,champions trophy,sports news in hindi

पाकिस्तान में 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी ने दिया बयान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने जिस शेड्यूल का ऐलान किया है उसके मुताबिक पाकिस्तान में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। भारतीय टीम इसमें हिस्सा लेगी या नहीं, अभी कुछ तय नहीं है, लेकिन अब इसके आयोजन को लेकर आईसीसी का बयान आया है। आईसीसी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी बिल्कुल सही तरीके से होगी, किसी भी टीम को पाकिस्तान जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस बयान के बाद निश्चित तौर पर पाकिस्तान को संबल मिलेगा।

हाल ही में भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा या नहीं इसका अंतिम फैसला सरकार परिस्थितियों के हिसाब से ही करेगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान में 29 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी होगी। इससे पहले साल 1996 में पाकिस्तान में 50 ओवर के क्रिकेट वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले हुए थे। तब भारत और श्रीलंका के पास भी संयुक्त रूप से मेजबानी थी। पाकिस्तान में साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद से ही यहां पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बंद सा हो गया है। पाकिस्तान अपनी मेजबानी वाले मैच यूएई में खेलता है। हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने ऐन मौके पर पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था।

gautam gambhir,icc,shoaib malik,ravi shastri,rahul dravid,champions trophy,sports news in hindi

बेटे की तबीयत खराब होने से शोएब मलिक ने नहीं खेला तीसरा टी20 मैच

पाकिस्तान के 39 साल के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुआ तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाए। दरअसल उनके और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बेटे इजहान की तबीयत खराब है। यह खबर मिलते ही शोएब ने ढाका से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली। शोएब और सानिया अपने 3 साल के बेटे इजहान के साथ दुबई में रहते हैं। हालांकि शोएब बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती दो मैच में फ्लॉप रहे थे। पीसीबी ने बयान जारी कर शोएब की अनुपलब्धता के बारे में बताया।

उल्लेखनीय है कि शोएब को शुरुआत में टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई पाकिस्तानी टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाद में शोएब मकसूद के चोटिल होने के कारण उनकी वापसी हुई। शोएब ने विश्व कप में कुछ अहम पारियां खेल अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंद में ही अर्धशतक ठोक डाला। माना जा रहा है कि वे अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान के गेम प्लान का हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत