न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टिकटों की कालाबाजारी को लेकर गांगुली के बड़े भाई कैब अध्यक्ष पर लगे आरोप, दर्ज हुई शिकायत, 5000 में बिक रही टिकट

श्रीलंका को गुरुवार को सिर्फ 55 रन पर समेटने वाली टीम इंडिया के अगले मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। भारत का अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स पर है, जहाँ दर्शकों ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पर टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 2:57:14

टिकटों की कालाबाजारी को लेकर गांगुली के बड़े भाई कैब अध्यक्ष पर लगे आरोप, दर्ज हुई शिकायत, 5000 में बिक रही टिकट

कोलकाता। टीम इंडिया के लगातार 7 मैचों को जीतने के बाद विश्व कप 2023 अपने पूरे परवान पर चढ़ चुका है। दर्शकों से स्टेडियम पूरी तरह भरे नजर आने लगे हैं। हालांकि यह स्थिति भारत के मैच में ही नजर आ रही है। उसके बाद सर्वाधिक मात्रा में दर्शक पाकिस्तान टीम को खेलते हुए देखने आ रहे हैं। श्रीलंका को गुरुवार को सिर्फ 55 रन पर समेटने वाली टीम इंडिया के अगले मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। भारत का अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स पर है, जहाँ दर्शकों ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पर टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली गुरुवार, 2 नवंबर को अपने बड़े भाई और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली के समर्थन में मजबूती से सामने आए और कहा कि रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां होने वाले विश्व कप मुकाबले के टिकट विवाद में राज्य संघ की कोई भूमिका नहीं है।

एक प्रशंसक की मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने बुधवार को स्नेहाशीष को इन आरोपों के बाद तलब किया कि कैब ने ‘जानबूझकर आम जनता के लिए उपलब्ध टिकटों का एक बड़ा हिस्सा अलग रख दिया था और उन्हें व्यक्तिगत लाभ के इरादे से कालाबाजारी करने वालों के लिए उपलब्ध कराया।’ बीसीसीआई और ऑनलाइन पोर्टल बुकमाइशो पर भी आरोप लगे।

सौरव गांगुली ने क्या कहा?

गांगुली ने ईडन गार्डन्स के दौरे के दौरान कहा, ‘‘पुलिस अपराधी को पकड़ सकती है। कैब की इसमें कोई भूमिका नहीं है। ईडन की क्षमता 67 हजार लोगों की है और मांग एक लाख से अधिक की है।’’ अपने बड़े भाई के साथ करीब दो घंटे तक बैठक करने वाले गांगुली ने कहा, ‘‘यह हर जगह होता है, टिकटों की मांग इतनी है कि आप इसे पूरा नहीं कर सकते। इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है, केवल पुलिस ही इसे रोक सकती है।’’

कैब के लगभग 11,000 सदस्य

कैब के कुछ आजीवन सदस्यों को भी टिकट नहीं मिला जिससे वे भी खुश नहीं थे। कैब के लगभग 11,000 सदस्य हैं जिनमें आजीवन, सहयोगी और वार्षिक सदस्य शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘कैब के संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि आजीवन सदस्य को आजीवन टिकट मिलेगा। कैब ने वास्तव में 3000 टिकट दिए हैं।’’

कालाबाजार में करीब 5000 रुपये में बेची जा रही

भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के टिकटों की सबसे कम कीमत 900 रुपये है, जो कालाबाजार में करीब 5000 रुपये में बेची जा रही है। इसके अलावा 3000, 2500 और 1500 रुपये मूल्य के टिकट भी हैं। मंगलवार को न्यू अलीपुर के एक निवासी को उस समय पकड़ा गया जब वह टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। सदस्यता टिकटों को ऑनलाइन करने को लेकर भी लोग कैब से नाराज थे।

बांग्लादेश-नीदरलैंड मैच के दौरान हुआ था प्रदर्शन

आम तौर पर सदस्यता कार्ड दिखाने पर टिकट दिए जाते थे, लेकिन इस बार सदस्यों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ा। पोर्टल कई बार क्रैश भी हुआ, जिससे मामला बिगड़ गया। बांग्लादेश-नीदरलैंड मैच से एक दिन पहले सदस्यों ने टिकट घोटाले और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए ईडन गार्डन्स के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत