न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल देव से रोहित शर्मा तक, एक और रिकॉर्ड बराबर करने की तैयारी में टीम इंडिया, खेलेगी 13वाँ ICC फाइनल

भारतीय टीम अब तक आईसीसी के 12 फाइनल खेल चुकी है और 13वें फाइनल की बारी है। इससे पहले केवल ऑस्ट्रेलिया ही आईसीसी टूर्नामेंट के 13 फाइनल खेलने में सफल रही है। अब भारत उसकी बराबरी करने जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 3:40:47

कपिल देव से रोहित शर्मा तक, एक और रिकॉर्ड बराबर करने की तैयारी में टीम इंडिया, खेलेगी 13वाँ ICC फाइनल

भारतीय क्रिकेट टीम तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले दो और बार भारत ने ऐसा किया है, जिसमें से एक बार भारतीय टीम जीती थी और एक बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच क्रिकेट की दुनिया में आज भी ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी और मजबूत टीम माना जाता है। लेकिन अब उसकी बादशाहत को भारतीय टीम चुनौती देते हुए नजर आ रही है। अगर आईसीसी टूर्नामेंट की ही बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया ऐसी दूसरी टीम बनने जा रही है, जो सबसे ज्यादा बार आईसीसी का फाइनल खेलते हुए नजर आएगी।

टीम इंडिया के क्रिकेट की दुनिया में छा जाने का सिलसिला साल 1983 में शुरू हुआ था। उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव हुआ करते थे। वेस्टइंडीज की बादशाहत को धता बताते हुए भारतीय टीम ने उस साल का वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए भारतीय टीम को एक बड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 2000 में एक बार फिर से टीम सौरव गांगुली ने आईसीसी का फाइनल खेला। इस बार चैंपियसं ट्रॉफी थी, हालांकि भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद साल 2002 में एक बार फिर भारतीय टीम फिर से सौरव गांगुली की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला। इस बार भारत संयुक्त विजेता यानी ज्वाइंट विनर बना था। साल 2003 में भी भारतीय टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। इस बार भी भारत के कप्तान सौरव गांगुली थे। हालांकि ये मुकाबला भी भारतीय टीम हार गई।

साल 2007 में भारतीय टीम एक बार फिर से आईसीसी का फाइनल खेलने में कामयाब रही। तब भारत पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। ये पहला ही टी20 विश्व कप था। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने इस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था। साल 2011 में फिर से भारतीय टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में एंट्री करती है और इस बार भी धोनी की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। साल 2013 में भी भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला और इसे जीतने में भी कामयाबी हासिल की। साल 2014 में भारत फिर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन यहां उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। साल 2017 में भी भारतीय टीम चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पहुंची थी।

इसके बाद आईसीसी ने पहली बार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज किया गया। भारतीय टीम ने पहली बार इसके फाइनल में अपनी जगह बनाई, लेकिन फाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ये साल 2021 था। इसके दो साल बाद साल 2023 में एक बार फिर से भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला। इस बार भी उसे हार का ही मुंह देखना पड़ा। साल 2023 के वनडे विश्व कप में भारतीय टीम फिर से फाइनल खेलती है, लेकिन हार का ही सामना करना पड़ता है। अब साल 2024 में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने जा रही है।

खास बात ये है कि भारतीय टीम ने अब ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अब तक आईसीसी के 13 ही फाइनल खेले हैं। इस बार भारत ने सुपर 8 में ही ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। खास बात ये है कि जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया ने ज्यादा खिताब जीते हैं, वहीं भारतीय टीम ने इस दौरान 5 आईसीसी के खिताब अपने नाम किए हैं। इसमें जब भारत ज्वाइंट विनर बना है, उसे भी शामिल किया गया है। अब भारतीय टीम के पास मौका है कि साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर करीब दस साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल