न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FIFA World Cup 2022: फाइनल में फ्रांस को मिली हार, फैन्स ने खोया आपा, फूंकी गाड़ियां, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जेंटीना के हाथों मिली हार के बाद पेरिस में जमकर हिंसा हुई और फैन्स ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस को हालात को काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Dec 2022 8:16:11

FIFA World Cup 2022: फाइनल में फ्रांस को मिली हार, फैन्स ने खोया आपा, फूंकी गाड़ियां, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। तय 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही थी। एक्स्ट्रा टाइम के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। फाइनल में मेसी ने दो गोल किए। फाइनल में मिली हार के बाद फ्रांस में फैन्स ने आपा खो दिया है और देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात बन गए हैं।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जेंटीना के हाथों मिली हार के बाद पेरिस में जमकर हिंसा हुई और फैन्स ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस को हालात को काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

फ्रांस के अलग-अलग शहरों में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर थे। यहां बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर वर्ल्ड कप का फाइनल देखा जा रहा था, इस बीच जैसे-जैस मैच का माहौल गर्माता गया फैन्स की धड़कनें भी तेज़ हुईं। लेकिन जैसे ही पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हार का सामना करना पड़ा, देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और अलग-अलग शहरों से हिंसा की खबरें आना शुरू हो गई। फ्रांस के अलग-अलग शहरों से कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जहां लोग कारों में तोड़फोड़ करते और आगजनी करते हुए दिख रहे हैं। पेरिस में पहले ही बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी, लेकिन इसका कुछ असर नहीं दिखा। क्योंकि लाखों की संख्या में फैन्स सड़कों पर थे और फाइनल में मिली हार के बाद ही वह बेकाबू हो गए पेरिस के अलावा लॉयन में भी पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए यहां पर भी फैन्स ने गाड़ियों में आग लगा दी।

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप जीता

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो 36 साल बाद अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले उसे 1986 में खिताबी कामयाबी मिली थी। अर्जेंटीना का यह ओवरऑल तीसरा खिताब है। टीम 1978 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। वहीं, फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रहा गया। टीम 2018 में चैंपियन बनी थी। वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस को दूसरी बार पेनल्टी शूटआउट से हाल का सामना करना पड़ा है। इससे पहले इटली के खिलाफ उसे 2006 में फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत