न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी क्रिकेटर नावेद के बिगड़े बोल- ऐश्वर्या राय बूढ़ी हो गई, लेकिन अभी भी करंट है

ऐश्वर्या राय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राणा नावेद उल हसन और पॉडकास्टर नादिर अली अभिनेत्री को लेकर डबल मीनिंग में बातें करते नजर आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 4:10:45

पाकिस्तानी क्रिकेटर नावेद के बिगड़े बोल- ऐश्वर्या राय बूढ़ी हो गई, लेकिन अभी भी करंट है

मुम्बई। ऐश्वर्या राय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राणा नावेद उल हसन और पॉडकास्टर नादिर अली अभिनेत्री को लेकर डबल मीनिंग में बातें करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी पॉडकास्टर नादिर अली पहले भी हिन्दुओं और ईसाइयों को लेकर अपनी हेट दिखा चुके हैं। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और प्रियंका चोपड़ा पर भी अभद्र टिप्पणियाँ कर चुके हैं।

ऐश्वर्या राय पर कही गईं गलत बातें

ऐश्वर्या राय से जुड़ा ये वीडियो जुलाई 2023 का है। नादिर अली ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर फिर से 17 दिसंबर 2023 को पोस्ट किया है। पॉडकास्ट चैनल पर 8 लाख से अधिक सब्स्क्राइबर हैं। वहीं उसके फेसबुक पेज पर भी करीब 10 लाख फॉलोवर हैं। 17 दिसंबर को उसने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन से बातचीत कर रहा है। शुरुआत में बाबर आजम और विराट कोहली को लेकर बातें होती है। क्रिकेट की बातों के बाद नादिर अली पूछता है कि आपकी फेवरेट बॉलीवुड हिरोइन कौन सी है। जवाब में नावेद कहते हैं कि ऐश्वर्या राय उनकी पसंदीदा हीरोइन हैं, जिनकी फिल्में वो देखते हैं।

नावेद कहते हैं कि ऐश्वर्या राय अब बूढ़ी हो गई हैं। इसके जवाब में नादिर कहते है, “लेकिन अभी उनमें करंट है।” वो इस दौरान आँख मार कर गलत इशारा भी करते हैं। इसके बाद वो महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहते हैं, “लड़की की उम्र उतनी होती है जितनी वो दिखती है।”

अब्दुल रज्जाक ने भी अभद्र टिप्पणी की थी

ऐश्वर्या राय पर इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने भी अभद्र टिप्पणी की थी। विवाद होने पर उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था, “अगर आप सोचते हैं कि मैं ऐश्वर्या से शादी करूगां और फिर मेरे अच्छे और नेक बच्चे होंगे, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। इसलिए पहले आपको अपने इरादे ठीक करने होंगे।”

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत