न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई इंडियन्स के पूर्व दिग्गज हार्दिक पंड्या को मान रहे हैं अगला कप्तान, नेतृत्व के सभी गुण

आईपीएल का अगला सत्र कुछ माह बाद शुरू होने वाला है। खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसम्बर को दुबई में होना तय हुआ है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 7:15:31

मुम्बई इंडियन्स के पूर्व दिग्गज हार्दिक पंड्या को मान रहे हैं अगला कप्तान, नेतृत्व के सभी गुण

आईपीएल का अगला सत्र कुछ माह बाद शुरू होने वाला है। खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसम्बर को दुबई में होना तय हुआ है। इससे पहले ही कुछ फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है और कुछ ने बदलाव कर लिया है। पाँच बार की विजेता मुम्बई इंडियन्स ने भी अपनी टीम में एक बार फिर से हार्दिक पंडया को शामिल किया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार मुम्बई इंडियन्स हार्दिक पंड्या को अपनी टीम का भावी कप्तान मानकर चल रही है।

मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम में रोहित शर्मा के युग के बाद हार्दिक पांड्या अगले कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं। गुजरात टाइटन्स के साथ दो साल के कार्यकाल के बाद मुंबई इंडियंस टीम में फिर से शामिल होने के बाद हार्दिक पांड्या काफी खुश हैं। गुजरात टाइटन्स के साथ उन्होंने दो साल बतौर कप्तान खेला है और शानदार प्रदर्शन भी किया। जिसमें एक सीजन में वो चैंपियन रहे जबकि दूसरे सीजन में उपविजेता बने। वहीं, मुंबई इंडियंस के साथ वह चार आईपीएल खिताब (2015, 2017, 2019 और 2020) पहले ही जीत चुके हैं।

श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज दिलहारा फर्नांडो का मानना है कि हार्दिक को मुंबई इंडियंस की कप्तानी करनी चाहिए क्योंकि उनमें एक टीम की कप्तानी करने के लिए 'नेतृत्व' गुण हैं। 2008 से 2011 के बीच मुंबई इंडियंस आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे फर्नांडो ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में मुंबई इंडियंस की संस्कृति के बारे में बात की।

फर्नांडो ने कहा, "मुझे लगता है कि हार्दिक का एमआई में जाना एक अच्छा विकल्प है क्योंकि उनमें नेतृत्व के गुण हैं। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा के बाद वह मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे। हम हमेशा बहुत प्रतिस्पर्धी रहे हैं। हम हर खेल को गंभीरता से लेते हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार था जहां वरिष्ठ खिलाड़ी युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करते थे। मेरे युग के दौरान, यह मेरे लिए वास्तव में एक अच्छा अनुभव था।"

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक की यात्रा 2015 में शुरू हुई और उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें 2016 में भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई। हार्दिक ने 2015 से 2021 तक अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस की आईपीएल जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ, जिन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक के शामिल होने से मुंबई इंडियंस "थोड़ा" मजबूत हो गई है। आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है।

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (टी), शम्स मुलानी, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पांड्या

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत