न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर विवादों में विनोद कांबली, नशे में पत्नी के सिर पर दे मारा कुकिंग पैन; FIR दर्ज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में हैं। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Feb 2023 10:35:31

फिर विवादों में विनोद कांबली, नशे में पत्नी के सिर पर दे मारा कुकिंग पैन; FIR दर्ज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में हैं। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एंड्रिया ने 51 साल के विनोद कांबली पर शराब के नशे ने मारपीट व गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। विनोद कांबली की वाइफ ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। बांद्रा पुलिस के मुताबिक विनोद कांबली के खिलाफ IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं। इसके बाद वह दौड़कर किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर उनकी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पास आने से पहले विनोद कांबली की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल में इलाज कराया। एंड्रिया ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है, ‘वह मुझे डराते-धमकाते हैं। मुझे और मेरे बच्चे को गालियां देते हैं, यहां तक कि मारते भी हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा।’ विनोद कांबली को इससे पहले बीते साल फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब उन्होंने शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी।

आपको बता दे, अपने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार और खराब फॉर्म की चलते से विनोद कांबली टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके और अंदर-बाहर होते रहे। इसी वजह से उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ ही अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ने शारदाश्रम स्कूल की तरफ से खेलते हुए 664 रनों की साझेदारी निभाई थी। कांबली ने इस दौरान नॉटआउट 349 रन बनाए थे। वह लंबे छक्के जड़ने के लिए मशहूर थे। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 1989, तो विनोद कांबली ने 1991 में डेब्यू किया।

विनोद कांबली ने अपने करियर में भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं, 104 वनडे मैचों में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल रहे।

विनोद कांबली की पर्सनल लाइफ की बात करे तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी 1998 में नोएल लुईस से की थी। नोएला पुणे के होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट थीं। दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कांबली ने मॉडल रहीं एंड्रिया हेविट से शादी कर ली। कांबली और एंड्रिया का एक बेटा जीसस क्रिस्टियानो और एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत