न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले बने वन विभाग के एंबेसडर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले को कर्नाटक के वन एवं पर्यावरण विभाग का एंबेसडर (राजदूत) नियुक्त किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 27 May 2025 10:08:09

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले बने वन विभाग के एंबेसडर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले को कर्नाटक के वन एवं पर्यावरण विभाग का एंबेसडर (राजदूत) नियुक्त किया गया है। कुंबले के चयन की घोषणा करते हुए कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर वन, पर्यावरण और जंगली जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने की दिशा में काम करेंगे।

अनिल कुंबले बने वन विभाग के एंबेसडर

उन्होंने कहा, 'कुंबले को जंगली जानवरों की बहुत चिंता है। उन्हें हमारे पर्यावरण से भी बहुत प्यार है। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक वन्यजीव बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। इसलिए हमने उन्हें अपने विभाग का राजदूत चुना है। कुंबले ने बिना कोई शुल्क लिए इस भूमिका को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया है'।

खंड्रे ने आगे कहा कि ऐतिहासिक लालबाग और कब्बन पार्कों की तर्ज पर यालहंका के पास मदप्पनहल्ली में 153 एकड़ भूमि पर एक नया उद्यान विकसित किया जाएगा। इसमें बतौर एम्बेसडर कुंबले की भूमिका अहम होगी। लालबाग का विकास हैदर अली के काल में हुआ था, कब्बन पार्क का निर्माण अंग्रेजों ने किया था। उसके बाद शहर में उनके आकार और भव्यता का कोई उद्यान विकसित नहीं किया गया। इसलिए हमने मडप्पनहल्ली के पास एक उद्यान विकसित करने का फैसला किया है'।

एक सवाल का जवाब देते हुए खांडरे ने कहा कि। 'दो साल पहले जब से उन्होंने वन मंत्री का पद संभाला है तब से बेंगलुरु में 4,000 करोड़ रुपये की 128 एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया है। इसके अलावा, हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) के स्वामित्व वाली 14,300 करोड़ रुपये की 444 एकड़ जमीन को रियल एस्टेट फर्मों को बेचे जाने से बचाया गया है'।

अनिल कुंबले का क्रिकेट करियर

अनिल कुंबले की क्रिकेट करियर की बात करे तो भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 132 टेस्ट मैच की 232 पारियों में 619 विकेट हासिल किए हैं। लेग स्पिरन ने 271 वनडे मैचों में 337 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 42 आईपीएल मैचों में 45 विकेट भी हासिल किए हैं। कुलम्बे के नाम दोनों फॉर्मेट में 3444 रन भी दर्ज हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बतौर कोच भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत