न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स की हालत नाजुक, ऑस्ट्रेलिया में इलाज जारी, फैंस कर रहे दुआएं

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के पूर्व दिग्गज हरफनमौला क्रिकेटर क्रिस केर्न्स की हालत नाजुक है। 51 वर्षीय केर्न्स ऑस्ट्रेलिया में लाइफ सपोर्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 8:19:17

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स की हालत नाजुक, ऑस्ट्रेलिया में इलाज जारी, फैंस कर रहे दुआएं

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के पूर्व दिग्गज हरफनमौला क्रिकेटर क्रिस केर्न्स की हालत नाजुक है। 51 वर्षीय केर्न्स ऑस्ट्रेलिया में लाइफ सपोर्ट पर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। एएनआई एजेंसी के मुताबिक केर्न्स के शरीर में मुख्य धमनी की अंदरूनी परत फट गई है जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एओरटिक डाइसेक्शन नाम की खतरनाक बीमारी है। केर्न्स पिछले सप्ताह से ही कैनबरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत बेहद खराब है और उनके कई ऑपरेशन भी किए गए हैं। उन्हें जल्द से जल्द सिडनी के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

विवादों से भी नाता, तंगी के कारण करना पड़ा क्लीनर का काम

केर्न्स विवादों में भी रहे। केर्न्स पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे लेकिन बाद में लंदन की कोर्ट से साल 2015 में उन्हें इस मामले में राहत मिल गई थी। क्रिकेट से अलग होने के बाद उन्हें आजीविका चलाने के लिए काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। केर्न्स ने 2010 में दुबई में डायमंड मर्चेंट के तौर पर काम किया, लेकिन बाद में कोर्ट के मामलों में फंस गए। बढ़ते खर्च की वजह से उन्हें पैसे की तंगी हो गई। अपना गुजारा करने लिए उन्हें बस में क्लीनर का काम भी करना पड़ा।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली थी लाजवाब पारी

पूर्व ऑलराउंडर लांस केर्न्स के बेटे क्रिस केर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिए वर्ष 1989 से 2006 के बीच 62 टेस्ट, 215 वनडे और दो टी20 मैच खेले। उन्होंने 33 से अधिक की औसत से 3320 टेस्ट रन बनाए और 29 से ज्यादा की औसत से 218 विकेट लिए। वनडे में केर्न्स ने 29.46 की औसत से 4950 रन बनाए और 32.80 की औसत से 201 विकेट झटके। केर्न्स को 2000 में साल के पांच विजडन क्रिकेटरों में से एक के रूप में नामित किया गया था। साल 2000 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ 113 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के कारण सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब से चूक गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत