Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फोर्ब्स इंडिया ने जय शाह को दिया आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव से लेकर आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष बनने तक जय शाह ने क्रिकेट के विस्तार और विकास के लिए बहुत काम किया है। जिसकी वजह से अब उन्हें एक बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 7:01:30

फोर्ब्स इंडिया ने जय शाह को दिया आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव से लेकर आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष बनने तक जय शाह ने क्रिकेट के विस्तार और विकास के लिए बहुत काम किया है। जिसकी वजह से अब उन्हें एक बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स (FILA 2025) के 14वें संस्करण में आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड का ऐलान कर दिया गया है। ये अवॉर्ड बीसीसीआई के पूर्व सचिव और मौजूदा ICC चेयरमैन जय शाह को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार क्रिकेट प्रशासन में उनके उल्लेखनीय योगदान की वजह से दिया गया है।

जय शाह को यह पुरस्कार मैरिको लिमिटेड के चेयरमैन हर्ष मारीवाला और फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ केवीएस मणियन ने शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में प्रदान किया।

फोर्ब्स ने क्या कहा?

पुरस्कार के आयोजकों ने एक बयान में कहा कि जय शाह के नेतृत्व ने क्रिकेट में वेतन समानता, महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना और मासिक पेंशन में वृद्धि जैसी प्रमुख पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बयान में यह भी कहा गया कि क्रिकेट को विस्तार करने, वैश्विक सहयोग बढ़ाने और खेल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उनके अथक प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

जय शाह ICC के अध्यक्ष बनने वाले पांचवें भारतीय हैं

बता दें कि 36 वर्षीय जय शाह को ग्रेग बार्कले की जगह लेने के लिए निर्विरोध ICC के नए चेयरमैन के रूप में चुना गया। जय शाह एक दिसंबर 2024 से आईसीसी के पदभार को संभाल रहे हैं। वह इस बड़े पद को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए और जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर के बाद ICC के अध्यक्ष बनने वाले पांचवें भारतीय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख