न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला टेस्ट : श्रीलंका की मजबूत शुरुआत, दूसरे नंबर पर आए करुणारत्ने, इंडीज क्रिकेटर के गंभीर चोट

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान श्रीलंका ने मजबूत शुरुआत की। गाले में रविवार को शुरू हुए टेस्ट के पहले दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 8:52:12

पहला टेस्ट : श्रीलंका की मजबूत शुरुआत, दूसरे नंबर पर आए करुणारत्ने, इंडीज क्रिकेटर के गंभीर चोट

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान श्रीलंका ने मजबूत शुरुआत की। गाले में रविवार को शुरू हुए टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने स्टंप्स के समय तक तीन विकेट पर 267 रन बना लिए थे। बाएं हाथ के ओपनर व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 132 और धनंजय डी सिल्वा 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर पथुम निसंका और करुणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 139 रन जोड़े। निसंका 140 गेंद पर सात चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद ओशांडा फर्नांडो (3) और एंजेलो मैथ्यूज (3) जल्दी-जल्दी पैवेलियन लौट गए। करुणारत्ने 265 गेंद की पारी में 13 चौके और धनंजय 77 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके जड़ चुके हैं। दोनों के बीच 97 रन की साझेदारी हो गई है। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने दो और शेनन गैब्रियल ने एक विकेट चटकाया। हाल ही खेले गए टी20 विश्व कप में दोनों टीमों ने ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था और इनका सफर सुपर-12 में ही खत्म हो गया।

first test,sri lanka,west indies,dimuth karunaratne,jeremy solozano,sports news in hindi

करुणारत्ने ने 2021 में टेस्ट में जमाया चौथा शतक

दिमुथ करुणारत्ने ने लगातार तीसरे टेस्ट में शतक लगाया। इससे पहले 2 टेस्ट में वे बांग्लादेश के खिलाफ 244 और 118 रन की पारी खेल चुके हैं। वे ओवरऑल पारियों में अब तक 40 की औसत से 5308 रन बना चुके हैं। इनमें 13 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। करुणारत्ने इस साल टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके बल्ले से चार शतक निकले हैं। उन्होंने पाकिस्तान के फवाद आलम (3) को पछाड़ा। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (6) पहले नंबर पर हैं। रोहित शर्मा सहित 5 बल्लेबाजों ने 2-2 शतक जमाए हैं। करुणारत्ने और निसंका की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर 17 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

दरअसल श्रीलंका ने एक कैलेंडर ईयर में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के अपने साल 2004 में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साल 2004 में श्रीलंका के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 4 शतकीय साझेदारी की थी। इस साल टेस्ट में श्रीलंकाई ओपनर्स ने पांचवीं बार यह कमाल किया है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई टीम पिछले कुछ समय से संक्रमण काल से गुजर रही है। हाल ही उनके कोच मिकी आर्थर ने इंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

first test,sri lanka,west indies,dimuth karunaratne,jeremy solozano,sports news in hindi

फील्डिंग करते समय चोटिल हुए इंडीज के जेरेमी सोलोजानो

टेस्ट में डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज जेरेमी सोलोजानो को मैच के दौरान गंभीर चोट आई है। चोट इतनी भयंकर थी कि पहले उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया, फिर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। 26 साल के सोलोजानो अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। फॉरवर्ड शॉर्टलेग पर फील्डिंग कर रहे सोलोजानो के हेलमेट के ग्रिल पर गेंद लगी, जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े। मेडिकल स्टाफ उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले गया। ये घटना 24वें ओवर में हुई।

शॉट मारने वाले करुणारत्ने थे। जब सोलोजानो को चोट लगी तो करुणारत्ने तुरंत जाकर उनका हालचाल पूछते नजर आए और उन्होंने जल्द मेडिकल स्टाफ को बुलाने का भी इशारा किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सोलोजानो को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि चोट का स्कैन किया गया है, रिपोर्ट में उसकी गंभीरता का पता लगेगा। आप सब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत