न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला T20 मैच : बांग्लादेश को हराने में छूटे पाकिस्तान के पसीने, बच्चों की जैसे आउट हुए शोएब मलिक!

पाकिस्तान ने आज शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से हरा तीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 10:02:13

पहला T20 मैच : बांग्लादेश को हराने में छूटे पाकिस्तान के पसीने, बच्चों की जैसे आउट हुए शोएब मलिक!

पाकिस्तान ने आज शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से हरा तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। हाल ही खत्म हुए विश्व कप में तगड़ा प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी टीम को जीत में काफी जोर आया। उसके सामने 128 रन का मामूली लक्ष्य था। इसके बावजूद उसने 6 विकेट खो दिए और सिर्फ चार गेंद पहले जीत दर्ज कर पाई। पाकिस्तान पावरप्ले में 4 विकेट के नुकसान पर 24 बनाकर संकट में था।

फखर जमां (34) और खुशदिल शाह (34) के बीच 56 रन की साझेदारी से पाक की वापसी हुई। शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने अंत में 15 गेंद पर नाबाद 36 रन जोड़ टीम को जीत दिला दी। शादाब ने नाबाद 21 और नवाज ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम ने 7 और मोहम्मद रिजवान ने 11 रन बनाए। हैदर अली और शोएब मलिक दोनों शून्य पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने दो और मुस्ताफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया।

first t20 match,pakistan,bangladesh,hasan ali,shoaib malik,babar azam,sports news in hindi

हसन अली तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने भी संघर्ष किया लेकिन अफीफ हुसैन, नूरुल हसन और मेहदी हसन के योगदान से टीम का स्कोर 127/7 रन पहुंच गया। बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने नौ ओवर में 40 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। बाद में अफीफ ने सर्वाधिक 36, जबकि मेहदी ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। मेहदी ने 20 गेंद में एक चौका और दो छक्के जमाए। मैन ऑफ द मैच हसन अली ने 22 रन पर तीन तथा मोहम्मद वसीम ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए।

हसन विश्व कप के सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच टपकाने से ट्रोल हो गए थे, लेकिन आज उन्होंने तगड़ी गेंदबाजी कर फैंस का दिल जीत लिया। दूसरी ओर बांग्लादेश का खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। उसे विश्व कप में अपने पांचों ग्रुप मैच में हार मिली थी। सीरीज का दूसरा टी20 मैच शनिवार को होगा।

first t20 match,pakistan,bangladesh,hasan ali,shoaib malik,babar azam,sports news in hindi

450वां टी20 मैच खेल रहे मलिक ने लापरवाही से गंवाया अपना विकेट

दाएं हाथ के बल्लेबाज शोएब मलिक इस तरह आउट हुए जिसकी मिसाल सिर्फ गली क्रिकेट में दिखती है। मलिक रन आउट हुए। छठे ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद को मलिक ने डिफेंस किया। गेंद विकेटकीपर नरुल हसन के पास गई। उस समय मलिक क्रीज से सिर्फ 6 इंच बाहर खड़े थे। वे आराम से बेपरवाह क्रीज के बाहर टहल रहे थे और इतने में नुरुल ने विकेट पर गेंद मार दी। मलिक इससे पहले क्रीज के अंदर बैट रखते गेंद विकेट को लग चुकी थी और तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया। मलिक 3 गेंद में बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गए। अपना 450वां टी20 मैच खेल रहे मलिक से ऐसी चूक देख हर कोई सोच में पड़ गया। मलिक की गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत