न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिन एलन ने तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 की एक पारी में जड़े 19 छक्के

मेजर लीग क्रिकेट 2025 में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हो गया जब न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की ओर से खेलते हुए एलन ने महज 51 गेंदों में 151 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 19 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 11:11:06

फिन एलन ने तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 की एक पारी में जड़े 19 छक्के

मेजर लीग क्रिकेट 2025 में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हो गया जब न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की ओर से खेलते हुए एलन ने महज 51 गेंदों में 151 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 19 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ उन्होंने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा और टी20 रिकॉर्ड बुक में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया।

वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में फिन एलन ने ऐसी बल्लेबाजी की जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। उन्होंने मैच की शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और हर ओवर में बाउंड्री निकालते रहे। उनकी 151 रनों की तूफानी पारी ने क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच दिया। 51 गेंदों की इस पारी में एलन ने 5 चौके और 19 छक्के जड़े, जो टी20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच में 18 छक्के जड़े थे। बाद में साहिल चौहान ने भी 2024 में साइप्रस के खिलाफ इतने ही छक्के लगाए थे। लेकिन अब इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए फिन एलन इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब फिन एलन शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 2025 में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेलते हुए 51 गेंदों में 151 रनों की पारी के दौरान 19 छक्के जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय मूल के साहिल चौहान के नाम संयुक्त रूप से था। क्रिस गेल ने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ 18 छक्के लगाए थे, जबकि साहिल ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ खेलते हुए इतने ही छक्के मारे थे।

इस सूची में क्रिस गेल का नाम दो बार आता है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आईपीएल में 175 रन की नाबाद पारी के दौरान 17 छक्के लगाए थे। वहीं, भारत के पुनीत बिष्ट ने 2021 में घरेलू क्रिकेट में मिजोरम की ओर से खेलते हुए 17 छक्कों की पारी खेली थी। अब फिन एलन इन सभी को पीछे छोड़ते हुए एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

क्रिस गेल का एक और रिकॉर्ड टूटते-बच गया

फिन एलन की 151 रनों की पारी टी20 इतिहास की सबसे बड़ी पारियों में से एक रही। हालांकि, वह क्रिस गेल का सबसे बड़ी टी20 पारी का रिकॉर्ड तोड़ने से 25 रन दूर रह गए। क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

फिन एलन की यह तूफानी बल्लेबाजी न केवल सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सफल रही, बल्कि उन्होंने अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी कर लिया। क्रिकेट जगत में इस पारी को लंबे समय तक याद रखा जाएगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे कौन इस रिकॉर्ड को चुनौती देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत