न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Euro Cup : हैरी जीत के हीरो, डेनमार्क को हरा फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, किया 55 साल का सूखा खत्म

इंग्लैंड ने डेनमार्क को हराकर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब वह रविवार को खिताब के लिए इटली से भिड़ेगा, जिसने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 11:26:50

Euro Cup : हैरी जीत के हीरो, डेनमार्क को हरा फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, किया 55 साल का सूखा खत्म

इंग्लैंड ने डेनमार्क को हराकर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब वह रविवार को खिताब के लिए इटली से भिड़ेगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में स्पेन को शिकस्त दी थी। भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात वेम्बले स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने 2-1 से जीत दर्ज की। कप्तान हैरी केन जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 104वें मिनट में पेनल्टी किक बचा लिए जाने के बाद रिबाउंड शॉट पर विजयी गोल दागा।

इंग्लैंड के पास 1966 के बाद आया है मौका

1966 के विश्व कप के बाद इंग्लैंड का यह पहला मेजर फाइनल है। तब इंग्लैंड विश्व चैंपियन बना था। इंग्लैंड फुटबॉल के दीवानों में अग्रणी देशों में आता है। यहां कई लीग खेली जाती है, जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी जलवे बिखेरते हैं। पिछले 55 साल में इंग्लैंड विश्व या यूरो कप में चार बार सेमीफाइनल हार चुका है। उनमें से तीन 1990, 1996, 2018 तो उसने पेनल्टी शूटआउट में गंवाए थे।

वर्ष 1992 के विजेता डेनमार्क को भारी पड़ा आत्मघाती गोल

साल 1992 में यूरो कप चैंपियन बन चुकी डेनमार्क की टीम ने इस मैच में कुछ खास शुरुआत नहीं की। पहले हाफ के शुरुआती 20 मिनटों तक इंग्लैंड का ही दबदबा रहा। इंग्लैंड ने कई बार बड़े मौके बनाए। हालांकि 30वें मिनट में डेनमार्क को एक फ्री-किक मिली जिसे उन्होंने गोल में तब्दील कर दिया। फ्री-किक पर मिकेल डैम्सगार्ड ने बेहतरीन किक जड़ी और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

नौ मिनट बाद डेनमार्क के कार्यवाहक कप्तान सिमोन क्येर ने अपने ही गोल में गेंद डाल दी। इस आत्मघाती गोल के बाद स्कोर 1-1 हो गया। दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद मुकाबला 30 मिनट के अतिरिक्त समय (15-15 मिनट के दो हाफ) में चला गया। पहले हाफ में इंग्लैंड को पेनल्टी किक मिली और हैरी केन ने गोलकीपर श्माइकल के बेहतरीन सेव के बावजूद रिबाउंड पर गोल दाग टीम की जीत तय कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत