न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जारी है इंग्लैंड का बुरा दौर, T-20 में वेस्ट इंडीज ने 2-0 से बनाई बढ़त

ब्रैंडन किंग को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे आंद्रे रसेल ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 3:37:14

जारी है इंग्लैंड का बुरा दौर, T-20 में वेस्ट इंडीज ने 2-0 से बनाई बढ़त

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आईसीसी वनडे विश्व कप में बुरी तरह से पिटने के बाद अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ एक के बाद एक हार मिल रही है। ब्रैंडन किंग के नाबाद अर्धशतक और अलजारी जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड को 10 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई।

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और जल्द ही उसका स्कोर 4 विकेट पर 54 रन कर दिया। सलामी बल्लेबाज किंग ने ऐसे में 52 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए जबकि कप्तान रोवमैन पावेल ने 28 गेंद पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाए जिससे वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 176 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया। पावेल ने सैम कुरेन के एक ओवर में चार छक्के और एक चौका जड़ा। किंग ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए। इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद और टाइमल मिल्स ने दो-दो विकेट लिए।

ब्रैंडन किंग को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे आंद्रे रसेल ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। पहले टी20 मैच में मैन ऑफ द मैच रहे रसेल इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पहले टी20 में रसेल ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था और इस मैच में वह दोनों तरह से फ्लॉप रहे। रसेल ने गेंदबाजी के दौरान चार ओवर में 44 रन लुटाए।

इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 32 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली ने 13 गेंदों पर नाबाद 22 रन, फिलिप साल्ट ने 23 गेंद पर 25 और विल जेक ने 21 गेंद पर 24 रनों का योगदान दिया। वेस्ट इंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने तीन विकेट झटके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत