न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉप-8 में आते ही जगी इंग्लैंड के चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीदें, बेन स्टोक्स ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

नीदरलैंड के खिलाफ 108 रन की शतकीय पारी के साथ ही बेन स्टोक्स ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए। उनके नाम 100 से ज्यादा विकेट भी हैं। इस मामले में इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 6:51:09

टॉप-8 में आते ही जगी इंग्लैंड के चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीदें, बेन स्टोक्स ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

एक दिवसीय विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी इंग्लैंड ने कल नीदरलैंड को 160 रनों के बड़े अन्तर से हराते हुए विश्व कप 2023 की अंक तालिका में टॉप 8 में जगह बना ली। इस जीत से इंग्लैंड के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बन गई है। इंग्लिश टीम की इस जीत में बेन स्टोक्स ने 84 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 108 रन की शानदारी पारी खेली है। इंग्लैंड ने नीदरलैंड के सामने 340 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 37.2 ओवर में महज 179 रन पर सिमट गई। स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच मिला। इसके साथ ही स्टोक्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

नीदरलैंड के खिलाफ 108 रन की शतकीय पारी के साथ ही बेन स्टोक्स ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए। उनके नाम 100 से ज्यादा विकेट भी हैं। इस मामले में इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। स्टोक्स के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,081 रन और 297 विकेट हो गए हैं। बता दें कि बेन स्टोक्स पहले संन्यास ले चुके थे, लेकिन इंग्लैंड को फिर से विश्व विजेता बनाने के लिए उन्होंने अपना संन्यास तोड़ा था।

सचिन-गांगुली के क्लब में हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट की बात करें तो इस लिस्ट में तिलकरत्ने दिलशान, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, जैक्स कैलिस और सनथ जयसूर्या पहले से ही शामिल हैं। अब बेन स्टोक्स का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है।

बेन स्टोक्स का क्रिकेट करियर

बता दें कि बेन स्टोक्स ने वनडे डेब्यू 2011 में किया था। वनडे में उन्होंने 113 मैचों 3,379 रन के साथ अब तक कुल 74 विकेट लिए हैं। वहीं टेस्ट में स्टोक्स ने 97 मैच में 6117 रन के साथ 197 विकेट हासिल किए हैं तो टी20 इंटरनेशनल में 585 रन के साथ 26 विकेट चटकाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत