न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय स्पिनरों के आगे नतमस्तक हुई इंग्लैंड, 246 रन पर सिमटी

इंग्लिश बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने जूझते नजर आए और इंग्लैंड की पहली पारी महज 246 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 70 और बेन डकैट ने 35 रन की पारी खेली। वहीं भारत के लिए आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 तो अक्षर पटेल बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 6:58:03

भारतीय स्पिनरों के आगे नतमस्तक हुई इंग्लैंड, 246 रन पर सिमटी

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लिश बल्लेबाज शुरुआत में बैजबॉल शैली में खेले और 55 रन ठोक डाले लेकिन, रविचंद्रन अश्विन ने आते ही सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ इंग्लैंड को संभलने का मौका नहीं दिया। इंग्लिश बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने जूझते नजर आए और इंग्लैंड की पहली पारी महज 246 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 70 और बेन डकैट ने 35 रन की पारी खेली। वहीं भारत के लिए आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 तो अक्षर पटेल बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाजों ने बैजबॉल क्रिकेट शैली में खेलते हुए बिना कोई विकेट गंवाए एक समय 55 रन बना लिए थे। इसी बीच अश्विन ने इंग्लैंड को पहला झटका बेन डकैट के रूप में दिया। अश्विन ने उन्हें 35 के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड को दूसरा झटका 58 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने दिया। वह महज एक रन बनाकर रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।

125 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

इंग्लिश टीम को तीसरा झटका अश्विन ने 60 के स्कोर पर जैक क्राउली के रूप में दिया। वह 20 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। लंच के बाद इंग्लैंड को चौथा झटका 121 के स्कोर पर जोनी बेयरस्टो के रूप में लगा, जो अक्षर पटेल का शिकार बने। इसके बाद 125 के स्कोर पर जो रूट (29) जडेजा का शिकार बने। इस तरह महज 125 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

बेन स्टोक्स संभाले रहे एक छोर

इंग्लैंड के पांच विकेट गिरने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बेन फोक्स पारी को संभाल ही रहे थे कि अक्षर पटेल ने फोक्स (4) को केएस भरत के हाथों कैच कराकर छठा झटका 137 के स्कोर पर दे दिया। इसके बाद इंग्लैंड का सातवां विकेट रेहान अहमद के रूप में 155 के स्कोर पर गिरा। रेहान 13 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।

इंग्लैंड की पहली पारी 246 के स्कोर पर सिमटी

रवींद्र जडेजा ने टॉम हार्टले को एक रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर 193 के स्कोर पर 8वां झटका दिया। इसके बाद आर अश्चिन ने इंग्लैंड को 9वां झटका 234 के स्कोर पर मार्क वुड (11) को क्लीन बोल्ड करके दिया। इंग्लैंड का आखिरी विकेट बेन स्टोक्स (70) के रूप में 246 के स्कोर पर गिरा। इस तरह इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत