न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम 11 का ऐलान, एंडरसन हुए बाहर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार (25 जनवरी) को हैदराबाद में खेला जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 3:16:03

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम 11 का ऐलान, एंडरसन हुए बाहर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार (25 जनवरी) को हैदराबाद में खेला जाएगा। अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भारत के खिलाफ पहले मैच से बाहर रखा गया है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में होने वाले मैच के लिए ज्यादा से ज्यादा स्पिनरों को मौका दिया है। टॉम हाटर्ली डेब्यू मैच खेलेंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन मे मार्क वुड एकमात्र तेज गेंदबाज हैं। जैक लीच, टॉम हाटर्ली और रेहान अहमद टीम के स्पिनर होंगे। इंग्लैंड के युवा शोएब बशीर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह अबुधाबी में टीम के साथ थे लेकिन वीजा नहीं मिलने से भारत नहीं जा सके। बशीर पाकिस्तानी मूल के हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में छह मैचों में महज दस विकेट लेने वाले बशीर का चयन हैरानी का सबब रहा।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया है। 690 विकेट चटकाने वाले एंडरसन 2023 एशेज सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इंग्लैंड ने पहले मैच के लिए टीम में सिर्फ एक तेज गेंदबाज (मार्क वुड) रखा है।

भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने से सिर्फ चार दिन पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा था। इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारणों की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे। ब्रूक की जगह स्क्वॉड में डैन लॉरेंस को शामिल किया गया है लेकिन पहले मैच में उन्हें मौका नहीं मिला है।

इंग्लैंड के पास ऑलराउंडर के तौर पर कप्तान बेन स्टोक्स भी हैं, लेकिन पहले ही बता दिया है कि वह पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे। स्टोक्स के बाएं घुटने की हाल ही में सर्जरी हुई है और वह अभी भी गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत