न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अंतिम एकादश, जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद धमाकेदार वापसी

जोफ्रा आर्चर की टेस्ट क्रिकेट में चार साल बाद धमाकेदार वापसी। तेज गेंदबाज आर्चर को जोश टंग की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। यह मुकाबला गुरुवार से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर शुरू होगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 4:56:16

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अंतिम एकादश, जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद धमाकेदार वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ी खबर जो सामने आई है, वह है जोफ्रा आर्चर की टेस्ट क्रिकेट में चार साल बाद धमाकेदार वापसी। तेज गेंदबाज आर्चर को जोश टंग की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। यह मुकाबला गुरुवार से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर शुरू होगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

जोफ्रा आर्चर ने फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला था। इसके बाद वह लगातार कोहनी और पीठ की गंभीर चोटों से जूझते रहे, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। हालांकि इस लंबे इंतजार के बाद अब उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की है और इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की है। आर्चर को दूसरे टेस्ट से पारिवारिक आपातकाल के कारण हटना पड़ा था, लेकिन तीसरे टेस्ट के लिए वे उपलब्ध हैं और उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने बयान में पुष्टि की है कि आर्चर ससेक्स के तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने नॉटिंघमशर के जोश टंग की जगह ली है। आर्चर की इस वापसी को लेकर इंग्लैंड खेमे में भी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि वे पहले भी भारत के खिलाफ कई अहम मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन कर चुके हैं। आर्चर ने 2019 और 2021 के बीच 13 टेस्ट मैचों में कुल 42 विकेट चटकाए थे, जिनमें से 2019 एशेज सीरीज में ही उन्होंने 20 विकेट लिए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीता था जबकि दूसरे टेस्ट में भारत ने 336 रन की प्रचंड जीत दर्ज की थी। अब लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए सिर्फ एक बदलाव किया है, जिसमें जोफ्रा आर्चर को टंग की जगह मौका दिया गया है।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

इंग्लैंड की यह टीम संतुलित नजर आ रही है, जिसमें आर्चर जैसे खतरनाक गेंदबाज की वापसी भारत के बल्लेबाजों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। वहीं भारत के लिए भी यह टेस्ट बेहद अहम होगा, क्योंकि यह न सिर्फ सीरीज में बढ़त दिला सकता है बल्कि लॉर्ड्स जैसी ऐतिहासिक जगह पर जीत भी एक बड़ी उपलब्धि होगी।

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब गुरुवार से शुरू हो रहे इस तीसरे टेस्ट पर टिक गई हैं, जो दोनों टीमों के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत