न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic का समापन, अंतिम दिन अमेरिका ने चीन को पछाड़ा, जानें-Top 10 और भारत की पोजिशन

जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हुए खेलों के महाकुंभ का समापन रविवार (8 अगस्त) को हो गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 10:39:41

Tokyo Olympic का समापन, अंतिम दिन अमेरिका ने चीन को पछाड़ा, जानें-Top 10 और भारत की पोजिशन

जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हुए खेलों के महाकुंभ का समापन रविवार (8 अगस्त) को हो गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 की चुनौती के बीच जापान ने ओलंपिक का सफल आयोजन किया। हर बार की तरह इस बार भी सभी देशों के एथलीटों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस ओलंपिक की शुरुआत से टॉप पोजिशन पर कायम चीन अंतिम दिन मेडल टैली में पिछड़ गया। अमेरिका ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए नं.1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया। अमेरिका ने 39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य के साथ कुल 113 पदक जीते।

मेजबान जापान का भी बढ़िया रहा प्रदर्शन

दूसरे नंबर पर चीन (88) है। चीन ने 38 गोल्ड, 32 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल जीते। पदक तालिका में मेजबान जापान तीसरे नंबर पर है। जापान ने कुल 58 पदक (27 स्वर्ण, 14 रजत, 17 कांस्य) पर कब्जा जमाया। ग्रेट ब्रिटेन (65) चौथे, रशियन ओलंपिक कमेटी (71) पांचवें, ऑस्ट्रेलिया (46) छठे, नीदरलैंड्स (36) सातवें, फ्रांस (33) आठवें, जर्मनी (37) नौवें और इटली (40) दसवें स्थान पर रहे। आपको बता दें कि पदक तालिका का निर्धारण कुल पदकों के बजाय सबसे ज्यादा स्वर्ण, फिर रजत और इसके बाद कांस्य की संख्या के आधार पर होता है।

48वें नंबर पर रहा भारत

भारत टोक्यो में 48वें नंबर पर रहा। उसने इस बार कुल सात मेडल जीते। इनमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शुमार हैं। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 लंदन ओलंपिक में था। तब भारत के खाते में 6 पदक (2 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) आए थे। इस बार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक में भारत को 13 साल के बाद स्वर्ण मिला। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड पर निशाना लगाया था। टोक्यो में नीरज के अलावा मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) व रवि दहिया (कुश्ती) ने रजत और पीवी सिंधु (बैडमिंटन), बजरंग पूनिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) व पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते। भारत के लिए सबसे पहला पदक मीराबाई ने जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत