Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एलिमिनेटर की चुनौती: IPL में अब तक सिर्फ एक बार कोई टीम बनी है चैंपियन

लीग स्टेज के बाद पंजाब और बेंगलुरु ने टॉप-2 में जगह पक्की की, वहीं गुजरात और मुंबई तीसरे और चौथे स्थान पर लीग स्टेज का अंत किया। इसका मतलब है कि PBKS और RCB के बीच क्वालीफायर 1 मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद एलिमिनेटर में मुंबई और गुजात की भिड़ंत होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 6:22:29

एलिमिनेटर की चुनौती: IPL में अब तक सिर्फ एक बार कोई टीम बनी है चैंपियन

आईपीएल 2025 में अब लीग स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब इस सीजन प्लेऑफ के चार मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 29 मई को होगी। IPL 2025 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ये चार टीमें पहुंचने में कामयाब रही हैं। लीग स्टेज के बाद पंजाब और बेंगलुरु ने टॉप-2 में जगह पक्की की, वहीं गुजरात और मुंबई तीसरे और चौथे स्थान पर लीग स्टेज का अंत किया। इसका मतलब है कि PBKS और RCB के बीच क्वालीफायर 1 मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद एलिमिनेटर में मुंबई और गुजात की भिड़ंत होगी।

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा था इतिहास

प्लेऑफ की लाइन अप पक्की होने के बाद गुजरात और मुंबई की टीम टेंशन में आ गई है। दरअसल आंकड़े बताते हैं कि आईपीएल में एलिमिनेटर खेलने वाली टीम सिर्फ एक बार ही खिताब जीत पाई है, वो भी साल 2016 में। उससे पहले और उसके बाद अभी तक एलिमिनेटर खेलकर कोई भी टीम खिताब नहीं जीत पाई। 2016 में ये इतिहास सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा था।

उस सीजन प्लेऑफ में गुजरात लायंस, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहुंची थी। एलिमिनेटर में हैदराबाद ने कोलकाता को हराया था। उसके बाद क्वालीफायर-2 में गुजरात लायंस और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था। वहां भी SRH मैच जीतने में कामयाब रही थी और फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में डेविड वार्नर की कप्तानी वाली SRH का सामना आरसीबी से हुआ था। वहां हैदराबाद की टीम 8 रनों से जीत दर्ज करके चैंपियन बनी थी। अब इस साल गुजरात या मुंबई एलिमिनेटर खेलकर चैंपियन बनने में कामयाब होती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IPL प्लेऑफ के नियम


आईपीएल के नियम के मुताबिक लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को क्वालीफायर-1 खेलने का मौका मिलता है। वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलती हैं। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करती है, वहीं हारने वाली टीम के पास एक और मौका होता है फाइनल में पहुंचने का। क्वालीफायर- 2 मैच पहले क्वालीफायर की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच खेला जाता है। जो टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है वो फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology