न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा को समन, सोनू सूद को पूछताछ के लिए बुलाया

बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की। युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को पूछताछ के लिए समन भेजा गया, जबकि उर्वशी रौतेला का रुख अभी तय होना बाकी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 1:22:52

बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा को समन, सोनू सूद को पूछताछ के लिए बुलाया

अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कई मशहूर हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ED ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है। वहीं, अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जबकि क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर को एजेंसी ने समन जारी किया है।

क्रिकेटर्स और अन्य हस्तियों से पहले हुई पूछताछ

इससे पहले ईडी ने भारतीय क्रिकेटर्स शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पूछताछ की है। इसके अलावा, बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी एजेंसी ने सवाल-जवाब किए हैं। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं। ED फिलहाल उनके रुख का इंतजार कर रही है।

युवराज और उथप्पा पर क्या आरोप हैं?

युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet के प्रचार और इससे जुड़े आरोपों पर तलब किया गया है। उथप्पा 2007 में खेले गए पहले T20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उस रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 रन से हराकर इतिहास रचा था, और उथप्पा ने इस मैच में 8 रन का योगदान दिया था।

मामले की गंभीरता

जांच कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ी हुई है। आरोप है कि इस ऐप के जरिए निवेशकों और आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई और टैक्स चोरी भी की गई। दूसरी ओर, कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक प्लेटफॉर्म है और सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों का अनुभव रखता है। कंपनी का कहना है कि उनके प्लेटफॉर्म से जुड़े यूजर्स हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। साथ ही, 1xBet की वेबसाइट और मोबाइल ऐप 70 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत