न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ए के खिलाफ ECB ने किया टीम का एलान, क्रिस वोक्स और रेहान अहमद की हुई एंट्री

भारत की ए टीम का ऐलान तो पहले ही कर दिया गया था, जिसकी कप्तानी अभिमन्यु ईश्वर को दी गई है, अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस की टीम भी घोषित कर दी है। इसमें क्रिस वोक्स और रेहान अहमद को भी जगह दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 8:22:59

भारत ए के खिलाफ ECB ने किया टीम का एलान, क्रिस वोक्स और रेहान अहमद की हुई एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी अब जोरों पर है। पांच मैचों की ये सीरीज तो 20 जून से शुरू होगी, लेकिन इससे पहले भारत की ए टीम और इंग्लैंड लायंस के बीच दो मैच खेले जाएंगे, जो चार दिन के होंगे। भारत की ए टीम का ऐलान तो पहले ही कर दिया गया था, जिसकी कप्तानी अभिमन्यु ईश्वर को दी गई है, अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस की टीम भी घोषित कर दी है। इसमें क्रिस वोक्स और रेहान अहमद को भी जगह दी गई है।

30 मई को खेला जाएगा भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहला मुकाबला

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यों की टीम का ऐलान किया है, इसमें खास तौर पर क्रिस वोक्स, रेहान अहमद और डैन मूसली का भी नाम शामिल किया गया है। 30 मई को भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड लायंस की कप्तानी सेमरसेट के जेम्स रेव को सौंपी गई है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा।

फरहान और रेहान अहमद पहली बार एक साथ खेलेंगे मुकाबला

इंग्लैंड के धाकड़ और घातक तेज गेंदबाजों में से एक क्रिस वोक्स को पिछले दिनों टखने की चोट लगी थी, जो अब ठीक है। वे लंबे समय बाद खेलने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। खास बात ये है कि फरहान और रेहान अहमद भाई और दोनों एक साथ इंग्लैंड लायंस की टीम के लिए पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे। रेहान हालांकि पहला मुकाबला ही खेल पाएंगे, इसके बाद नहीं खेलेंगे। जॉर्डन कॉक्स पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल रहे थे। बताया गया है कि दूसरे मैच से उनकी भी वापसी होगी।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को भी मौका

बीसीसीआई की ओर से इंडिया ए की टीम जो इन दो मैचों के लिए चुनी गई है, वो काफी मजबूत है। इसलिए ईसीबी ने भी अपने कई इंटरनेशनल प्लेयर्स को इस टीम में जगह दी है। खास बात ये है कि अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को भी मौका दिया गया है।

इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हेन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत