न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 को किया सस्पेंड

भारत-पाक तनाव के चलते IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड, BCCI ने लिया बड़ा फैसला। जानें अब तक के मैच, आगे की रणनीति और संभावित नई तारीखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 12:42:48

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 को किया सस्पेंड

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मौजूदा सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 9 मई को हुई बीसीसीआई (BCCI) की उच्चस्तरीय बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। इसके तहत आज से कोई भी मैच नहीं होगा। फिलहाल बोर्ड की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके घर भेजने की है। BCCI ने साफ किया है कि नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

IPL 2025 में अब तक हुए थे 58 मुकाबले

IPL 2025 में अब तक कुल 58 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 8 मई को धर्मशाला में खेला गया पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच भी शामिल था। लेकिन भारत-पाक तनाव के चलते यह मुकाबला बीच में ही रद्द करना पड़ा। इसके तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली कराया गया और खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई।

नई तारीखें कब आएंगी?

IPL 2025 को मौजूदा हालात को देखते हुए वहीं रोक दिया गया है। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही दुनिया की सबसे चर्चित T20 लीग के बचे हुए मैच कराए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, एक विकल्प यह भी हो सकता है कि मैच बिना दर्शकों के, खाली स्टेडियम में कराए जाएं। इस पर भी विचार चल रहा है, ताकि टूर्नामेंट को किसी तरह पूरा किया जा सके।

पिछला साल भी दो चरणों में हुआ था IPL

गौरतलब है कि IPL 2024 भी दो चरणों में खेला गया था, क्योंकि उसी दौरान लोकसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। उस समय पहला चरण 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चला था, जिसमें 21 मैच हुए थे। इसके बाद चुनाव तारीखों को ध्यान में रखते हुए शेष मैचों और प्लेऑफ का शेड्यूल तैयार किया गया था। इसी मॉडल को इस बार भी अपनाया जा सकता है।

IPL और PSL में खिलाड़ियों का संतुलन

इस साल IPL और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आयोजन लगभग एक साथ हुआ है। PSL 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई, जबकि IPL 2025 का आगाज़ 22 मार्च से हुआ था। IPL की मेगा नीलामी के बाद PSL का ड्राफ्ट रखा गया ताकि उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सके जो IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे। इनमें डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने PSL का रुख किया।

IPL 2025: पहले घोषित शेड्यूल इस प्रकार था

58. पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स – 8 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला (रद्द)

59. लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 9 मई, लखनऊ

60. सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स – 10 मई, हैदराबाद

61. पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस – 11 मई, दोपहर 3:30 बजे, धर्मशाला

62. दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स – 11 मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली

63. चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स – 12 मई, चेन्नई

64. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद – 13 मई, बेंगलुरु

65. गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – 14 मई, अहमदाबाद

66. मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स – 15 मई, मुंबई

67. राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स – 16 मई, जयपुर

68. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स – 17 मई, बेंगलुरु

69. गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – 18 मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद

70. लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – 18 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ

प्लेऑफ शेड्यूल

71. क्वालिफायर 1 – 20 मई, हैदराबाद

72. एलिमिनेटर – 21 मई, हैदराबाद

73. क्वालिफायर 2 – 23 मई, कोलकाता

74. फाइनल – 25 मई, कोलकाता

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत